ब्रह्मर्षि विकास महिला मंच दस नंबर बस्ती की नई कमेटी गठित
सैकड़ों महिलाओं ने चुनाव प्रक्रिया में लिया हिस्सा, अगले वर्ष 10 कन्याओं के सामूहिक विवाह का लक्ष्य
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। ब्रह्मर्षि विकास महिला मंच, क्षेत्रीय इकाई दस नंबर बस्ती की नई कमेटी का गठन चुनाव संचालन समिति के तत्वावधान में किया गया। चुनाव पर्यवेक्षक कुमार धीरेंद्र एवं किशोर कुणाल गौतम के नेतृत्व में चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। संयोजक राज किशोर सिंह की देखरेख में हुई प्रक्रिया में क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभा का संचालन मनीष कुमार ने किया।
नई कमेटी में महिला अध्यक्ष रूमा कुमारी, महासचिव प्रशंसा कुमारी (पम्मी कुमारी), कोषाध्यक्ष निरुपमा कुमारी, वरीय उपाध्यक्ष पुष्पा पांडेय चुनी गईं। उपाध्यक्ष के रूप में जूही ठाकुर, रीमा सिंह, किरण सिंह एवं मिली चौधरी, सचिव के रूप में गायत्री कुमारी, पिंकी कुमारी, नीनी कुमारी, रजनी शर्मा एवं प्रीति तथा सहसचिव के रूप में डेजी पांडेय, नीतू शर्मा, जुगनू भारती, शोभा सिंह एवं अनीता देवी चुनी गईं।
मुख्य संरक्षक शोभा सिंह एवं रश्मि शर्मा तथा संरक्षक के रूप में गीता सिंह, नीलम चौधरी, वदेही चौधरी, श्यामा चौधरी एवं अर्चना चौधरी को जिम्मेदारी दी गई। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में प्रीति, आभा, निमा, ऋतु, रितु, कुसुम, रूपा, रोजी, निशा रानी, नीमा देवी, पूनम पांडेय, ममता सहित अन्य सदस्य चुने गए।
अगले वर्ष 10 कन्याओं का सामूहिक विवाह
कार्यक्रम में क्षेत्रीय इकाई के अध्यक्ष मुकेश कुमार चौधरी (पप्पू जी) एवं महासचिव मनीष कुमार ने अगले वर्ष 10 कन्याओं का सामूहिक विवाह कराने का लक्ष्य घोषित किया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद परिवारों को सम्मानपूर्वक सहयोग देने और सामाजिक सेवा की भावना को मजबूत करने के लिए यह पहल की जाएगी।
ब्रह्मर्षि विकास मंच के केंद्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार एवं केंद्रीय महासचिव जय कुमार ने नवनिर्वाचित कमेटी को शुभकामनाएं दीं। चुनाव पर्यवेक्षक कुमार धीरेंद्र एवं किशोर कुणाल गौतम ने भी सभी सदस्यों को बधाई दी।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कुमार संदेश (छक्कन चौधरी गौतम) का विशेष योगदान रहा। मौके पर रामउदय प्रसाद सिंह, अनिल कुमार, मुन्ना जी, विजय कुमार, परशुराम सिंह, शोभा सिंह, रूपा चौधरी, विमला सिंह, सुधा सिंह, रश्मि सिंह, वदेही चौधरी सहित दस नंबर बस्ती इकाई के अनेक सदस्य और बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। अंत में कुमार संदेश ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

