टाटानगर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ शुरू
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: टाटानगर स्थित कुसूम कमानी ऑडिटोरियम (नरभेराम हंसराज स्कूल) में रविवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। कथा 27 सितंबर से 3 अक्टूबर तक प्रतिदिन दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक चलेगी।

परम पूज्य श्री यशस्वी शास्त्री जी महाराज के सानिध्य में आयोजित कथा का वाचन पूज्य श्री अश्विनी जी महाराज करेंगे। आयोजन के माध्यम से श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत महापुराण के आध्यात्मिक संदेश और जीवन मूल्यों से अवगत कराया जाएगा।

कथा का सीधा प्रसारण ‘श्री यशस्वी शास्त्री जी महाराज’ के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी किया जाएगा। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने की अपील की है।

