काण्ड्रा में गूंजे सत्यनारायण भगवान के जयकारे
राष्ट्र संवाद संवाददाता, सरायकेला
भाद्रपद शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा पर शनिवार को काण्ड्रा बाजार स्थित नीलकंठ बाबा प्रांगण में जय शनिदेव पावन धाम के तत्वावधान में सत्यनारायण भगवान की कथा आयोजित की गई। बेबी साव के नेतृत्व में हुए आयोजन में समाजसेवी रोशन प्रसाद साव विशेष रूप से उपस्थित रहे।
पंडित गौतम मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कराई। कथा श्रवण के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु, विशेषकर महिलाएं, मंदिर परिसर पहुंचीं। श्रद्धालुओं ने भगवान सत्यनारायण की पूजा कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
कथा के समापन पर विधिवत हवन किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा और श्रद्धालु भगवान के जयकारे लगाते नजर आए।

