माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक का पीएमश्री उमवि का दौरा
राष्ट्र संवाद संवाददाता, गम्हरिया
माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक सह पीएम श्री राज्य समीक्षक, रांची अलका जयसवाल द्वारा शुक्रवार को गम्हरिया प्रखंड के मुड़िया स्थित पीएमश्री उत्क्रमित मध्य विद्यालय का भ्रमण किया गया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियों का जायजा लिया। अपने भ्रमण के दौरान उन्होंने बच्चों से संवाद कर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित किया और विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए उत्साहित किया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक लिटा माझी, शिक्षिका मीरा हेम्ब्रम, सुलेखा कुमारी, रफत जबीन तथा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अलका लकड़ा उपस्थित थीं।

