स्वदेशी जागरण मंच ने मनाई दीनदयाल उपाध्याय की जयंती
राष्ट्र संवाद संवाददाता, गम्हरिया
स्वदेशी जागरण मंच की ओर से छोटा गम्हरिया में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संयोजक अजीत कुमार सिंह ने की। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
पर्यावरण प्रमुख रश्मि साहू ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानववाद के प्रणेता थे और समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान पर जोर देते थे। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत के लिए पारंपरिक हुनर से स्वरोजगार को बढ़ावा देने तथा स्थानीय स्तर पर निर्मित वस्तुओं की खरीद-बिक्री को प्रोत्साहित करने की अपील की।
मौके पर कोष प्रमुख प्रमोद अग्रवाल, पत्रिका प्रमुख हरिशंकर शाह, नंद किशोर चौधरी, प्रकाश कुंवर, विकास रॉय, प्रमोद पांडेय, राजन साह, आशुतोष पांडेय, आदर्श दुबे, पवन यादव, रोहित दुबे, अभिजीत नंदी, शुभम गोप, सुब्रत मंडल, राकेश मंडल, आशीष मंडल और विशाल प्रमाणिक समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

