Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बखरी में खाद विक्रेताओं ने खोला थोक विक्रेताओं के खिलाफ मोर्चा, बोले- महंगे में मिलता है खाद, सरकारी
    Headlines कारोबार खबरें राज्य से पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर समस्तीपुर

    बखरी में खाद विक्रेताओं ने खोला थोक विक्रेताओं के खिलाफ मोर्चा, बोले- महंगे में मिलता है खाद, सरकारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बखरी में खाद विक्रेताओं ने खोला थोक विक्रेताओं के खिलाफ मोर्चा, बोले- महंगे में मिलता है खाद, सरकारी रेट पर कैसे बेचें
    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    बखरी/ बेगूसराय।
    प्रखंड के खुदरा उर्वरक, बीज एवं कीटनाशक विक्रेता संघ ने थोक विक्रेताओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को महेश पोद्दार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में खुदरा विक्रेताओं ने निर्णय लिया कि सरकार द्वारा निर्धारित दर पर एफओआर प्रणाली के तहत खाद उपलब्ध कराया जाए, अन्यथा वे उर्वरक का उठाव नहीं करेंगे।
    बैठक में विक्रेताओं ने कहा कि उन्हें कभी भी सरकार द्वारा निर्धारित दर पर उर्वरक नहीं दिया जाता है। थोक विक्रेताओं द्वारा ऊंचे दाम पर खाद मुहैया कराया जाता है, जबकि अधिकारियों और किसानों द्वारा उनसे सरकारी दर पर ही खाद बेचने की अपेक्षा की जाती है।
    विक्रेताओं का कहना था कि जब उन्हें महंगे दर पर खाद मिलता है तो वे घाटा लगाकर सरकारी दर पर कैसे बेच सकते हैं। ऐसा न करने पर उन्हें अधिकारियों की कार्रवाई और किसानों के आक्रोश का सामना करना पड़ता है।
    संघ ने प्रशासन से मांग की है कि इस व्यवस्था को दुरुस्त कर सभी खुदरा विक्रेताओं को एफओआर प्रणाली के तहत निर्धारित सरकारी दर पर खाद उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।
    बैठक में सीताराम पोद्दार, भूषण महतो, संजय महतो, संतोष साह, मुकेश चौधरी, धीरज कुमार, मिंटू पोद्दार, गजेंद्र प्रसाद, संजीत कुमार, विपिन साह, दीपक कुमार, रंजीत साह, नूर आलम सहित कई खाद दुकानदार उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअनंत चतुर्दशी पूजा धूमधाम से मनाया गया
    Next Article केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और गन्ना मंत्री संजय पासवान ने नावकोठी को दी विकास की सौगात

    Related Posts

    सुनसान जगह बुलाकर ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय से छिनतई

    September 25, 2026

    पोटका एसआईआर में 29 हजार मतदाताओं की विसंगति

    September 25, 2026

    दो स्थानों पर सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित

    September 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सुनसान जगह बुलाकर ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय से छिनतई

    पोटका एसआईआर में 29 हजार मतदाताओं की विसंगति

    दो स्थानों पर सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित

    कोल्हान डीआईजी के हाई अलर्ट के 8 घंटे के अंदर फिर वारदात!

    जनता दरबार में सड़क, नाली और अतिक्रमण की शिकायतें

    पुलिस ने लौटाये 103 गुम मोबाइल फोन

    बेगूसराय में बिदेसिया का सफल मंचन, भिखारी ठाकुर की अमर कृति ने जीता दिल

    नल-जल योजना की जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

    भगवानपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर चौक स्थित एक निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान छह वर्षीय बच्ची की मौत

    डीजे बजाने से रोकने पर मारपीट, अधेड़ गंभीर रूप से जख्मी । घटना बरियारपुर पूर्वी पंचायत के सिरसी गांव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.