Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राय रेलवे स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज और ट्रेनों के ठहराव की मांग, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन
    झारखंड

    राय रेलवे स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज और ट्रेनों के ठहराव की मांग, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन

    nizamBy nizamSeptember 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राय रेलवे स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज और ट्रेनों के ठहराव की मांग, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन

     

    शैलेश सिंह

    चतरा: राय रेलवे स्टेशन की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को चतरा सांसद के प्रतिनिधि दिलीप कुमार अम्बष्ट के नेतृत्व में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची लोकसभा सांसद संजय सेठ से उनके रांची स्थित आवास पर मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने रेलवे से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर मंत्री को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में राय रेलवे स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) का निर्माण, टाटा-जम्मू तवी एक्सप्रेस के ठहराव, पलामू एक्सप्रेस का रांची तक विस्तार तथा बानो-हटिया एक्सप्रेस का टोरी तक विस्तार करने की मांग प्रमुखता से रखी गई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि राय रेलवे स्टेशन क्षेत्र के लोगों के लिए आवागमन का महत्वपूर्ण केंद्र है। फुट ओवर ब्रिज के अभाव में यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं, प्रमुख ट्रेनों के ठहराव और विस्तार से क्षेत्र के लोगों को बेहतर रेल सुविधा मिल सकेगी। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने प्रतिनिधिमंडल की सभी मांगों को गंभीरता से सुना और समस्याओं के त्वरित निष्पादन के लिए आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में सांसद प्रतिनिधि दिलीप कुमार अम्बष्ट, भाजपा नेता राजू गुप्ता एवं जयप्रकाश साहा शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअजय की मौत पर इंसाफ की गुहार, एसएसपी कार्यालय पहुंची मां ने किया आत्मदाह का प्रयास
    Next Article पूर्णिया में जर्जर पुल टूटा, गिट्टी लदा ट्रक नदी में समाया

    Related Posts

    राज्यपाल के संभावित दौरे को लेकर सीटीसी में तैयारियों का जायजा

    September 6, 2026

    गिरिडीह पहुंच विधायक सविता महतो ने मंत्री सुदिव्य कुमार को दी श्रद्धांजलि

    September 6, 2026

    कदामदीह पूजा कमिटी का पुनर्गठन 

    September 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राज्यपाल के संभावित दौरे को लेकर सीटीसी में तैयारियों का जायजा

    गिरिडीह पहुंच विधायक सविता महतो ने मंत्री सुदिव्य कुमार को दी श्रद्धांजलि

    कदामदीह पूजा कमिटी का पुनर्गठन 

    नीमडीह में आरटीआई कार्यकर्ता संघ की बैठक, प्रखंड कमेटी का गठन

    महारक्तदान शिविर में 630 यूनिट रक्त संग्रह

    दुर्गा पूजा मोड़, जादूगोड़ा में 59वें वर्ष पूजा की तैयारी

    महिला अधिकारी की शिकायत से यूसील कॉलोनी में हड़कंप

    आसंगी चेकडैम में फिर दो युवक डूबे

    आसंगी चेकडैम में फिर दो युवक डूबे

    टंडवा बाजार टांड़ में धूमधाम से मनेगी दुर्गा पूजा, रुदेश नायक बने अध्यक्ष

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.