जमशेदपुर में 17-18 अगस्त को मोनसून ट्रेड फेयर 2026
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से 17 और 18 अगस्त मोनसून ट्रेड फेयर 2026 का आयोजन किया गया यह आयोजन बिष्टुपुर स्थित चैंबर भवन में होरहा है
ट्रेड फेयर का मुख्य उद्देश्य महिला उद्यमिता और हथकरघा उद्योग को बढ़ावा देना है। मेले में विभिन्न प्रकार के नवीन उत्पादों की प्रदर्शनी के साथ कारोबार से जुड़े नए अवसर और नेटवर्किंग का मंच उपलब्ध कराया गया

अनिल मोदी ने बताया कि, मेले में उद्यमियों, व्यापारियों और आम लोगों को नए उत्पादों को देखने तथा व्यापारिक संभावनाओं को समझने का अवसर मिलेगा। सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने शहरवासियों से मोनसून ट्रेड फेयर में शामिल होकर महिला उद्यमियों एवं हथकरघा उद्योग को प्रोत्साहित करने की अपील की है।


