Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति मुर्मू के संबोधन से पहले पूरा वंदे मातरम् बजाया गया
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा झारखंड पश्चिम बंगाल बिहार राजनीति राष्ट्रीय

    स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति मुर्मू के संबोधन से पहले पूरा वंदे मातरम् बजाया गया

    News DeskBy News DeskAugust 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति मुर्मू के संबोधन से पहले पूरा वंदे मातरम् बजाया गया

     

     

    नयी दिल्ली, 14 अगस्त (भाषा) पहली बार, पूरा वंदे मातरम् 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्र के नाम संबोधन से पहले और समापन पर बजाया गया।

     

     

    राष्ट्र गीत वंदे मातरम् को हाल में राष्ट्र गान ‘जन गण मन’ के समान कानूनी संरक्षण दिया गया।

    अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने भारत की आजादी की लड़ाई में राष्ट्रगीत की अहम भूमिका का उल्लेख किया।

    राष्ट्रपति मुर्मू ने स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, ‘‘हमारे स्वाधीनता संग्राम में संघर्षरत अलग-अलग विचारधाराओं के लोगों का लक्ष्य एक ही था – भारत की स्वतंत्रता। स्वदेशी आंदोलन के दौरान, ‘वंदे मातरम्’ जन-जन का गीत बन गया।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में अनगिनत देशवासी स्वाधीनता संग्राम से जुड़ गए। डॉ भीमराव आंबेडकर ने समाज सुधार तथा राष्ट्र-निष्ठा के उच्च आदर्श प्रस्तुत किए। भारत माता की उन सभी महान संतानों को मैं सादर नमन करती हूं, जिनके आदर्शों पर चलते हुए हमारा देश स्वतंत्र हुआ और आगे बढ़ा।’’

    राष्ट्रपति ने मंगलवार को राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक, 2026 को मंजूरी दी थी। लोकसभा में 30 जुलाई को यह विधेयक पारित हुआ था, जबकि राज्यसभा ने इससे एक दिन पहले इसे मंजूरी दी थी।

    केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा है कि स्वतंत्रता दिवस के आधिकारिक समारोह के दौरान पहली बार ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर से वंदे मातरम् का गायन होगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस; लाल किले के समारोह में पहली बार गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’
    Next Article सरकार प्रश्नपत्र लीक पर अंकुश लगाने के लिए व्यापक सुधार कर रही : राष्ट्रपति मुर्मू

    Related Posts

    सोना देवी विश्वविद्यालय में उत्साह से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, कुलाधिपति प्रभाकर सिंह ने कहा- राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत पर चलें

    August 15, 2026

    मोरहाबादी में सीएम हेमंत सोरेन ने फहराया तिरंगा, युवाओं को दिया भरोसा

    August 15, 2026

    *शान से लहराया तिरंगा🇮🇳, 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने किया झंडारोहण, राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी तथा परेड का किया निरीक्षण*

    August 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सोना देवी विश्वविद्यालय में उत्साह से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, कुलाधिपति प्रभाकर सिंह ने कहा- राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत पर चलें

    मोरहाबादी में सीएम हेमंत सोरेन ने फहराया तिरंगा, युवाओं को दिया भरोसा

    *शान से लहराया तिरंगा🇮🇳, 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने किया झंडारोहण, राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी तथा परेड का किया निरीक्षण*

    प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले से किया ‘शक्ति की सप्तधारा’ का आह्वान, जानें 7 प्रमुख शक्तियां

    प्रधानमंत्री मोदी ने ‘शक्ति की सप्तधारा’ का आह्वान किया: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से सात शक्तियों का खाका

    प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले से ‘शक्ति की सप्तधारा’ का आह्वान किया, जानें सातों शक्तियां

    प्रधानमंत्री मोदी ने नशा मुक्त युवा अभियान में शामिल होने का आह्वान किया

    प्रधानमंत्री मोदी का स्वतंत्रता दिवस पर 75 मिनट का संबोधन: चार वर्षों में सबसे छोटा भाषण

    प्रधानमंत्री मोदी का स्वतंत्रता दिवस संबोधन 75 मिनट में समाप्त चार वर्षों में सबसे छोटा

    80वें स्वतंत्रता दिवस के निमंत्रण पत्रों पर सेवा तीर्थ भवन और धर्म चक्र की झलक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.