कदमा में 24 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र स्थित भाटिया बस्ती में 24 वर्षीय युवक सुशील कुमार ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार सुशील कुमार मूल रूप से औरंगाबाद जिले के दाउदनगर का रहने वाला था और पिछले करीब एक महीने से क्षेत्र की एक शराब दुकान में काम कर रहा था। दुकान के मैनेजर अनुज कुमार ने बताया कि सुशील पिछले एक महीने से वहां कार्यरत था।
घटना की सूचना मिलते ही कदमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना के एएसआई रामदेव ने बताया कि युवक द्वारा फांसी लगाने की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले के सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस युवक के परिचितों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

