Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड के बच्चों के लिए मणिपाल में मेडिकल सीटें 25 से बढ़ाकर 50 करने की मांग
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    झारखंड के बच्चों के लिए मणिपाल में मेडिकल सीटें 25 से बढ़ाकर 50 करने की मांग

    News DeskBy News DeskAugust 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड के बच्चों के लिए मणिपाल में मेडिकल सीटें 25 से बढ़ाकर 50 करने की मांग

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी से मुलाकात कर चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़े दो महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।

    मणिपाल एजुकेशन एंड मेडिकल ग्रुप के प्रेसिडेंट सोमनाथ दास की उपस्थिति में कुणाल षाड़ंगी ने झारखंड के बच्चों के हित में जमशेदपुर में संचालित *मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज* में मेडिकल सीटों की संख्या 25 से बढ़ाकर 50 करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सीटों में वृद्धि होने से झारखंड के विद्यार्थियों को चिकित्सा शिक्षा के अधिक अवसर मिलेंगे और स्थानीय प्रतिभाओं को लाभ मिलेगा।

    मणिपाल एजुकेशन एंड मेडिकल ग्रुप के प्रेसिडेंट सोमनाथ दास जी ने बताया कि वर्तमान में झारखंड के बच्चों के लिए कुल 25 सीटें निर्धारित हैं, जिनमें 10 सीटें सामान्य वर्ग और 15 सीटें आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों के लिए हैं। अब इन सीटों की संख्या बढ़ाकर 50 करने का प्रस्ताव है, जिसमें 20 सीटें सामान्य वर्ग और 30 सीटें आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों के लिए होंगी। उन्होंने कहा कि सीटों की संख्या बढ़ाने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी।

    इसके साथ ही जमशेदपुर में संचालित मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम की सुविधा उपलब्ध कराने का भी आग्रह किया गया। वर्तमान में शहर में पोस्टमार्टम के लिए मुख्य रूप से MGM मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पर निर्भरता है। कई बार अधिक दबाव के कारण पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में विलंब होता है, जिससे मृतकों के परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मणिपाल अस्पताल में यह सुविधा उपलब्ध होने से इस समस्या को कम करने में मदद मिलेगी।

    स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने दोनों मांगों पर सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि आगामी सत्र में दोनों प्रस्तावों को पारित कराने की दिशा में आवश्यक पहल की जाएगी।

    कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि झारखंड के बच्चों को बेहतर चिकित्सा शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ जमशेदपुर में स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करना आवश्यक है।

    झारखंड के बच्चों के लिए मणिपाल में मेडिकल सीटें 25 से बढ़ाकर 50 करने की मांग
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleछात्र आंदोलन और घेराव की आशंका को देखते हुए रांची में सीएम आवास के आसपास सुरक्षा बढ़ाई गई है.
    Next Article कदमा में 24 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

    Related Posts

    बारिगोड़ा में 65 फीट ऊंचे काल्पनिक भव्य मंदिर के रूप में सजेगा दुर्गा पूजा पंडाल

    September 29, 2026

    *होटल के बंद कमरे में महिला से हैवानियत, हथियार के बल पर दुष्कर्म, वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी*

    September 29, 2026

    *बखरी के नदैल घाट में फिर उजागर हुआ देह व्यापार का सच, महापंचायत का संकल्प भी टूटा*- *प्रशासन की कार

    September 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बारिगोड़ा में 65 फीट ऊंचे काल्पनिक भव्य मंदिर के रूप में सजेगा दुर्गा पूजा पंडाल

    *होटल के बंद कमरे में महिला से हैवानियत, हथियार के बल पर दुष्कर्म, वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी*

    *बखरी के नदैल घाट में फिर उजागर हुआ देह व्यापार का सच, महापंचायत का संकल्प भी टूटा*- *प्रशासन की कार

    टाटा मोटर्स में बेहतर बोनस समझौते पर यूनियन पदाधिकारियों का सम्मान

    *बखरी पुस्तकालय पोखर की दुर्दशा पर उठा सवाल, लाखों खर्च फिर भी बुरा हाल*

    बिंदल मॉल फायरिंग मामले में चार कथित साजिशकर्ता गिरफ्तार

    सोनारी में शुरू हुई निःशुल्क शव मुक्ति धाम वाहन सेवा

    favorite rest article 772392

    सीईसी के खिलाफ जंतर मंतर पर सीजेपी को प्रदर्शन की अनुमति नहीं, 2 अक्टूूबर के लिए किया था एलान

    एशियन गेम्स 2026 : नीरू का निशाना सटीक, भारत को मिला 5वां गोल्ड, विमेंस ट्रैप टीम ने जीता सिल्वर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.