भाजपा की बंदी पर JMM जिलाध्यक्ष विक्टर सोरेन का हमला, कहा- जनता ने बंदी को पूरी तरह नकारा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
झारखंड मुक्ति मोर्चा पूर्वी सिंहभूम जिला समिति के अध्यक्ष विक्टर सोरेन ने भाजपा द्वारा आज आहुत की गई बंदी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि राज्य की जनता ने आज की बंदी को पूरी तरह से नकार दिया। अपनी मांगो के समर्थन में लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन करने का अधिकार सबको है,परंतु विपक्ष ने कल शांति पूर्वक प्रदर्शन कर रहे छात्रों के बीच पश्चिम बंगाल से बुलाए गए गुंडों के द्वारा हिंसात्मक स्थिति उत्पन्न की गई जिससे मजबूरीवश शांति व्यवस्था के लिए प्रशासन द्वारा अराजकता फैला रहे विपक्ष के गुंडों पर लाठी चार्ज की स्थिति बनी छात्रों पर किसी प्रकार का बल प्रयोग नहीं हुआ, जिसे राज्य की जनता ने भलीभाती देखा और समझा और प्रत्युत्तर में आज की बंदी को पूरी तरह नकार दिया।

