बागबेड़ा में कचरा और गड्ढों को लेकर सुनील गुप्ता का विरोध, संवेदक को ब्लैकलिस्ट करने की मांग
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर के बागबेड़ा कॉलोनी में सड़क पर जमा कचरे और अधूरे निर्माण कार्य को लेकर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने पीएचईडी विभाग के कार्यपालक अभियंता को मांग पत्र सौंपा। उन्होंने रोड नंबर-3 की मुख्य सड़क से कचरा हटाने और रोड नंबर-2 में खोदे गए गड्ढे का जल्द पक्कीकरण कराने की मांग की।
सुनील गुप्ता ने कहा कि सड़क पर कचरा जमा रहने से दुर्गंध और बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है, जबकि अधूरा पड़ा गड्ढा दुर्घटनाओं को न्योता दे रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तय समय में कार्य पूरा नहीं हुआ तो संबंधित संवेदक को ब्लैकलिस्ट कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। वहीं विभाग के कनीय अभियंता ने जल्द ही दोनों कार्य पूरे कराने का आश्वासन दिया।

