राष्ट्र संवाद संवाददाता, गम्हरिया।
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाताओं का नाम समय पर मतदाता सूची में दर्ज कराने और नए मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को न्यू वोटर्स सोशल मीडिया अभियान चलाया गया।
अभियान के तहत युवाओं, शैक्षणिक संस्थानों, स्वयंसेवी व सामाजिक संगठनों सहित विभिन्न विभागों से सोशल मीडिया पर मतदाता जागरूकता संदेश साझा करने की अपील की गई। सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह सीओ प्रवीण कुमार ने प्रखंड मुख्यालय से अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती प्रत्येक पात्र नागरिक के मतदाता के रूप में पंजीकरण से सुनिश्चित होती है। उन्होंने लोगों से अपने परिवार, मित्रों और आसपास के पात्र नागरिकों का नाम समय पर मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए प्रेरित करने तथा न्यू वोटर्स अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि जनसहभागिता से ही शत-प्रतिशत मतदाता पंजीकरण का लक्ष्य पूरा होगा। इस अवसर पर बीएलओ सुपरवाइजर सच्चिदानंद चौधरी, रंजीत कुमार समेत काफी संख्या में बीएलओ शामिल थे।

