Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » क्या किसी दल की विरासत बनकर रह गए शहीद रति लाल महतो?
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    क्या किसी दल की विरासत बनकर रह गए शहीद रति लाल महतो?

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJuly 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    क्या किसी दल की विरासत बनकर रह गए शहीद रति लाल महतो?

    मृत्युंजय बर्मन
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    गम्हरिया शहीद रति लाल महतो के 27वें शहादत दिवस पर गम्हरिया में आयोजित समारोह का निमंत्रण पत्र इस बार चर्चा का विषय बन गया है। “शहीद रतिलाल महतो स्मृति रक्षा समिति” के नाम से जारी आमंत्रण पत्र में मुख्य रूप से झारखंड मुक्ति मोर्चा से जुड़े नेताओं को आमंत्रित किया गया है। इससे स्थानीय लोगों और पुराने आंदोलनकारियों के बीच यह सवाल उठने लगा है कि क्या मजदूर आंदोलन और झारखंड आंदोलन के इस जननायक की विरासत अनजाने में किसी एक राजनीतिक दल तक सीमित होती जा रही है।

    लोगों का कहना है कि रति लाल महतो का संघर्ष किसी दल के लिए नहीं, बल्कि मजदूरों, विस्थापितों और झारखंड की अस्मिता के लिए था। इसलिए उनके शहादत दिवस का मंच भी सर्वदलीय होना चाहिए। पहले के वर्षों में विभिन्न दलों के नेता भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होते रहे हैं।

    हालांकि, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष भोंमरा माझी ने कहा कि श्रद्धांजलि कार्यक्रम और फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन झामुमो कर रहा है, इसलिए पार्टी के नेताओं को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि “नेताजी पर श्रद्धा रखने वाला कोई भी व्यक्ति, चाहे वह किसी भी दल का हो, कार्यक्रम में आकर श्रद्धांजलि अर्पित कर सकता है। किसी प्रकार की कोई रोक-टोक नहीं है।”

    इसके बावजूद स्थानीय बुद्धिजीवियों का मानना है कि शहीद रति लाल महतो पूरे झारखंड और मजदूर समाज की साझा विरासत हैं। इसलिए भविष्य में उनके सम्मान में होने वाले आयोजनों को सर्वदलीय स्वरूप दिया जाना ही उनके संघर्ष के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

    क्या किसी दल की विरासत बनकर रह गए शहीद रति लाल महतो?
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्र संवाद की खबर का असर: एसएसपी डॉ एहतेशाम वकारिब ने गालूडीह ओर घाटशिला थाना का औचक निरीक्षण कर कड़ी फटकार लगाई
    Next Article जमशेदपुर में पुलिस अलर्ट, एसएसपी ने टैंगो मोबाइल, पीसीआर, शक्ति कमांडो और क्यूआरटी जवानों को किया ब्रीफ

    Related Posts

    करंडीह फाटक के पास अवैध जुआ का अड्डा सक्रिय, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

    July 13, 2026

    बढ़ते अपराध और भाजपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज मामलों को लेकर सांसद विद्युत वरण महतो ने एसएसपी को सौंपा ज्ञापन

    July 13, 2026

    कांग्रेस की लोकसभा स्तरीय समीक्षा बैठक में संगठन मजबूती और एसआईआर में सक्रिय सहयोग पर जोर

    July 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    करंडीह फाटक के पास अवैध जुआ का अड्डा सक्रिय, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

    बढ़ते अपराध और भाजपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज मामलों को लेकर सांसद विद्युत वरण महतो ने एसएसपी को सौंपा ज्ञापन

    कांग्रेस की लोकसभा स्तरीय समीक्षा बैठक में संगठन मजबूती और एसआईआर में सक्रिय सहयोग पर जोर

    बिष्टुपुर राम मंदिर से इस्कॉन द्वारा आयोजित भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा को लेकर रथ को अंतिम रूप देते कारीगर एवं आयोजन समिति के सदस्य।

    जमशेदपुर सिविल डिफेंस की एयर रेड और ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, आपदा से निपटने की तैयारियों का हुआ अभ्यास

    जमशेदपुर में पुलिस अलर्ट, एसएसपी ने टैंगो मोबाइल, पीसीआर, शक्ति कमांडो और क्यूआरटी जवानों को किया ब्रीफ

    क्या किसी दल की विरासत बनकर रह गए शहीद रति लाल महतो?

    राष्ट्र संवाद की खबर का असर: एसएसपी डॉ एहतेशाम वकारिब ने गालूडीह ओर घाटशिला थाना का औचक निरीक्षण कर कड़ी फटकार लगाई

    पूर्वी सिंहभूम में 1.04 लाख से अधिक मलेरिया जांच, 1,895 संक्रमित; 6 मौतें, प्रशासन ने तेज किया अभियान

    भाजपा सांसद ढुल्लू महतो ने निरसा विधायक अरूप चटर्जी को 2 करोड़ रुपये का भेजा कानूनी नोटिस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.