राष्ट्र संवाद, संवाददाता
भरत तिवारी के एनकाउंटर के विरोध में रविवार को स्थानीय समाजसेवियों द्वारा आक्रोश प्रदर्शन करते हुए गम्हरिया में रैली निकाली गई। समाजसेवी प्रमोद पांडे के नेतृत्व में निकाली गई यह रैली गम्हरिया स्थित बैंक ऑफ़ बड़ौदा के सामने से प्रारंभ होकर लाल बिल्डिंग चौक तक पहुंच कर संपन्न हुआ।तक आक्रोश प्रदर्शन निकाला गया। इस रैली में काफी संख्या में समाजसेवी और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने एनकाउंटर की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने दोषियों को फांसी देने की मांग भी उठाई और न्याय दिलाने के समर्थन में नारे लगाए। इस मौके पर अमित सिंहदेव, आशुतोष पांडे, जोगिंदर सिंह, अमरजीत यादव, पवन सिंह, चिंटू पांडे, सागर सिंह, रौशन कुमार, भारती जी समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

