Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एईसीएस तुरामडीह विद्यालय में संताली भाषा को तृतीय भाषा के रूप में शामिल करने की मांग
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    एईसीएस तुरामडीह विद्यालय में संताली भाषा को तृतीय भाषा के रूप में शामिल करने की मांग

    Aman OjhaBy Aman OjhaJune 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    पोटका। केरूआडूंगरी ग्राम पंचायत के मुखिया कान्हू मुर्मू ने आज एईसीएस (AECS), तुरामडीह, सुंदरनगर के प्राचार्य को एक औपचारिक पत्र सौंपकर विद्यालय के पाठ्यक्रम में संताली भाषा को तृतीय भाषा के रूप में शामिल करने का अनुरोध किया है।

     

    मुखिया श्री कान्हू मुर्मू ने कहा कि संताली भाषा भारत के संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल एक मान्यता प्राप्त भाषा है और यह देश की समृद्ध आदिवासी सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। पूर्वी सिंहभूम क्षेत्र में बड़ी संख्या में संताली भाषी विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, जिनके लिए अपनी मातृभाषा में शिक्षा प्राप्त करने का अवसर अत्यंत आवश्यक है।

     

    उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति (NEP-2020) भी मातृभाषा आधारित शिक्षा को बढ़ावा देती है। विद्यालय में संताली भाषा को शामिल करने से विद्यार्थियों की भाषाई क्षमता का विकास होगा, उनकी सांस्कृतिक पहचान मजबूत होगी तथा वे अपनी परंपराओं और जड़ों से और अधिक जुड़ सकेंगे।

     

    मुखिया श्री कान्हू मुर्मू ने विद्यालय प्रबंधन से आग्रह किया कि सीबीएसई के नियमों एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप कक्षा 6 से 10 तक संताली भाषा को तृतीय भाषा के रूप में प्रारंभ करने हेतु आवश्यक पहल की जाए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विद्यालय प्रशासन इस मांग पर सकारात्मक विचार करते हुए क्षेत्र के विद्यार्थियों और अभिभावकों की भावनाओं का सम्मान करेगा।

     

    इस पहल का स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों एवं संताली समाज के लोगों ने स्वागत किया है और इसे आदिवासी भाषा एवं संस्कृति के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा ने मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी लगाई, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि
    Next Article सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व केजीबीवी की समीक्षा, उपायुक्त ने शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश

    Related Posts

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर समाधान

    September 29, 2026

    मरीन ड्राइव पर 55 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा रफ्तार में वाहन चलाया तो कटेगा ऑनलाइन चालान

    September 29, 2026

    दुर्गा पूजा को लेकर टेल्को थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पूजा संपन्न कराने पर जोर

    September 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर समाधान

    मरीन ड्राइव पर 55 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा रफ्तार में वाहन चलाया तो कटेगा ऑनलाइन चालान

    दुर्गा पूजा को लेकर टेल्को थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पूजा संपन्न कराने पर जोर

    कोलकाता में ग्राहक पंचायत के अभ्यास वर्ग में हंगामा, मारपीट का आरोप

    दलमा इको-सेंसिटिव जोन में अवैध क्रशर सील, खनिज और वाहन जब्त

    हृदय दिवस : ओल्ड एज होम के बुजुर्गों के लिए एसआरके कमलेश ने लगाया निशुल्क कोलेस्ट्रॉल जांच शिविर

    टाटा विस्थापितों की जमीन की सर्वे हेतु प्रस्ताव भेजे प्रशासन

    अयोध्या में मुआवजे के मुद्दे से बढ़ी सियासी सरगर्मी, 2027 से पहले भाजपा-सपा आमने-सामने

    IAS से राजनीति तक: दिव्या मित्तल की नई राजनीतिक पारी, ब्यूरोक्रेसी छोड़ स्वतंत्र राजनीति का ऐलान

    यूपी में हुक्का बार संचालन पर हाईकोर्ट की सख्ती, किसी भी रूप में सेवा देने पर रोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.