Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सोनारी क्षेत्र में नागरिक बुनियादी सुविधाओं से वंचित
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सोनारी क्षेत्र में नागरिक बुनियादी सुविधाओं से वंचित

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 14, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सोनारी क्षेत्र में नागरिक बुनियादी सुविधाओं से वंचित

     राष्ट्र संवाद संवादाता

    सुधीर कुमार पप्पू


    टाटा स्टील केवल एक नाम नहीं, बल्कि आम जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक रहा है। एक समय था जब देश के अन्य शहरों के लोग भी गर्व से कहते थे कि आप टाटानगर में रहते हैं, जो सड़क, बिजली, पानी, साफ-सफाई एवं सामाजिक हित के कार्यों के लिए प्रसिद्ध था। परंतु न जाने क्यों, विगत कई वर्षों से टाटा स्टील आम जनता के इस विश्वास को लगातार धूमिल कर रही है।

    आज टाटा स्टील क्षेत्र के अंतर्गत चारों ओर कचरे का अंबार लगा हुआ है। कई सड़कों की स्थिति अत्यंत जर्जर हो चुकी है और उनकी मरम्मत के लिए लोग टाटा स्टील की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं। दुर्भाग्यवश, सड़कों की मरम्मत के नाम पर कई स्थानों पर केवल सड़क को काटने और तोड़ने का कार्य किया जा रहा है, जबकि वास्तविक मरम्मत एवं पुनर्निर्माण का कार्य नहीं हो रहा है। इससे आम नागरिकों को आवागमन में और अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

    24 घंटे पानी उपलब्ध कराने के दावों के बावजूद, जिन क्षेत्रों में पानी के मीटर लगाए गए हैं, वहां भी लोगों को नियमित रूप से पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है।

    बिजली विभाग द्वारा जहां-जहां कार्य किया जाता है, वहां सड़कों को खोदने के बाद उनकी उचित मरम्मत नहीं की जाती। वहीं टाटा स्टील द्वारा लगभग एक वर्ष से आम नागरिकों के लिए बिजली, पानी, ड्रेनेज सिस्टम तथा बिजली लोड एवं पावर वृद्धि से संबंधित कार्यों पर रोक लगाए जाने के कारण सोनारी क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

    केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत अभियान के तहत टाटा स्टील द्वारा विगत कई वर्षों से सीवरेज एवं ड्रेनेज व्यवस्था का कार्य कराया जा रहा है, परंतु आज तक इसका कोई संतोषजनक समाधान नहीं निकल पाया है। कदमा एवं सोनारी के कई क्षेत्रों में पाइपलाइन बिछाकर कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है। वर्तमान में उन पाइपों की स्थिति क्या है, यह भी भगवान भरोसे है।

    क्षेत्र में अधिकांश घरों के सेफ्टी टैंक अभी भी यथावत बने हुए हैं, जिसके कारण मच्छरों, मक्खियों एवं विभिन्न प्रकार के रोगजनक कीटाणुओं का प्रकोप बढ़ गया है। इसका सीधा प्रभाव आम जनता के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है।

    इन्हीं सभी समस्याओं को लेकर आज सोनारी क्षेत्र के बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों ने जमशेदपुर न्यायालय के अधिवक्ता, राजनीतिक चिंतक एवं सोनारी थाना शांति समिति के सचिव श्री सुधीर कुमार पप्पू जी से वार्ता की। इस विषय से जमशेदपुर के सांसद, विधायक, उपायुक्त, टाटा स्टील के वरिष्ठ अधिकारियों एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को भी अवगत कराया जाएगा तथा उनसे अनुरोध किया गया कि वे इस दिशा में आवश्यक कदम उठाकर जमशेदपुर शहर को पुनः उसके पुराने गौरव एवं पहचान तक पहुंचाने का प्रयास करें।

    (लेखक वरिष्ठ अधिवक्ता है)

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएनजीटी के आदेश की उड़ी धज्जियां, बहरागोड़ा-चाकुलिया में धड़ल्ले से बालू का अवैध खनन, प्रशासन मौन
    Next Article कर्मा महोत्सव 2026 सामाजिक एकता, संस्कृति और परंपरा का भव्य संगम बना : रघुवर दास

    Related Posts

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    August 8, 2026

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    August 8, 2026

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.