Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एनजीटी के आदेश की उड़ी धज्जियां, बहरागोड़ा-चाकुलिया में धड़ल्ले से बालू का अवैध खनन, प्रशासन मौन
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    एनजीटी के आदेश की उड़ी धज्जियां, बहरागोड़ा-चाकुलिया में धड़ल्ले से बालू का अवैध खनन, प्रशासन मौन

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एनजीटी के आदेश की उड़ी धज्जियां, बहरागोड़ा-चाकुलिया में धड़ल्ले से बालू का अवैध खनन, प्रशासन मौन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के प्रतिबंध के बावजूद पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा, चाकुलिया और गुड़ाबांदा अंचल में बालू माफिया बेखौफ हैं। मानसून को देखते हुए 10 जून से नदियों से बालू उठाव पर रोक है, लेकिन धरातल पर तस्वीर उलट है।

    *नदी का सीना छलनी, ट्रैक्टर-हाईवा से ढुलाई*
    बहरागोड़ा के बालिजुड़ी घाट की तस्वीरें सबूत हैं। नदी के बीचों-बीच जेसीबी और दर्जनों ट्रैक्टर-ट्रॉली बालू का सीना चीर रहे हैं। गुड़ाबांदा के पुनसा घाट पर भी रात के अंधेरे में 20-25 हाईवा बालू जामशेदपुर-घाटशिला भेजे जा रहे हैं। कोंकसा-स्वांगछड़ा घाट पर सोलर लाइट लगाकर रात में भी खनन जारी है।

    *अनुमति एक लाख CFT, स्टॉक पांच लाख CFT*
    जांच में बड़ा खेल सामने आया। मेसर्स गोदावरी कमोडिटीज लिमिटेड को एक लाख CFT भंडारण की अनुमति थी, मगर स्टॉक यार्ड में 5 लाख CFT बालू मिला। डीएमओ कार्यालय के मुताबिक जितनी मात्रा का चालान कटा, उससे कम भंडारण दिखाया गया। यानी राजस्व को भी चूना।

    *प्रशासन की भूमिका संदिग्ध*
    डीसी के सख्त निर्देश के बाद भी खनन, भंडारण और परिवहन नहीं रुका। इससे अंचल कार्यालय और पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सबकी मिलीभगत से यह लूट चल रही है।

    *क्या बोले अधिकारी*
    – *राजीव रंजन, DFO*: 10 जून के बाद खनन नहीं होना चाहिए। अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई होगी।
    – *सतीश नायक, DMO*: तय मात्रा से अधिक स्टॉक मिला तो जुर्माना तय है।
    – *जितेंद्र कुमार, कंपनी मैनेजर*: चालान से कम ही भंडारण किया गया है।

    *सवाल बरकरार*: जब एनजीटी का आदेश, डीसी का निर्देश और पुलिस-प्रशासन मौजूद है, तो फिर माफिया इतने बेखौफ कैसे? कागजों में रोक और धरातल पर लूट कब तक?*

    NGT के बैन को ठेंगा, बहरागोड़ा में नदी का सीना चीरते ट्रैक्टर*

    बहरागोड़ा के बालिजुड़ी घाट की है जहां एनजीटी के प्रतिबंध के बावजूद बालू माफिया बेखौफ हैं। 10 जून से मानसून के चलते नदियों से बालू उठाव पर पूरी तरह रोक है, फिर भी नदी के बीचों-बीच दर्जनों ट्रैक्टर-ट्रॉली धड़ल्ले से बालू लोड कर रहे हैं।

    तस्वीर साफ बता रही है कि कैसे दिनदहाड़े नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। जेसीबी से गड्ढे कर बालू निकाला जा रहा है और हाईवा से जामशेदपुर-घाटशिला भेजा जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआजसू का लक्ष्य झारखंड का नवनिर्माण, 22 जून को धनबाद में होगा जनाक्रोश मार्च : सुदेश महतो
    Next Article सोनारी क्षेत्र में नागरिक बुनियादी सुविधाओं से वंचित

    Related Posts

    सोनारी मरीन ड्राइव फायरिंग: मुख्य आरोपी मोहन यादव चंडीगढ़ से गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

    October 5, 2026

    सोना देवी विश्वविद्यालय में हिंदी पखवाड़ा-2026 का भव्य समापन

    October 5, 2026

    एसआईआर को लेकर पोटका प्रखंड मुख्यालय में संजीव सरदार ने सुनी जनता की समस्याएं

    October 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सोनारी मरीन ड्राइव फायरिंग: मुख्य आरोपी मोहन यादव चंडीगढ़ से गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

    सोना देवी विश्वविद्यालय में हिंदी पखवाड़ा-2026 का भव्य समापन

    एसआईआर को लेकर पोटका प्रखंड मुख्यालय में संजीव सरदार ने सुनी जनता की समस्याएं

    चक्रधरपुर में फिर निशाने पर रश्मि इलेक्ट्रॉनिक्स, लाखों के मोबाइल चोरी से व्यापारियों में दहशत

    आशियाने पर बुलडोजर की आशंका, बस्तीवासियों ने रंजन दास पर लगाए गंभीर आरोप

    नये डबल मेगा रेल पुल से ट्रेनों का परिचालन शुरू, यात्रियों में खुशी की लहर

    जान जोखिम में डालकर गंगा पार करने की मजबूर

    जलियांवाला बाग एक्सप्रेस के परिचालन पर रोक का निर्णय वापस लेने की मांग

    मोबाइल शोरूम में लूट की नीयत से घुसा युवक, बम से उड़ाने की धमकी

    मानगो पुल पर महिला ने बच्चे के साथ नदी में कूदने का किया प्रयास, राहगीरों ने बचाया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.