Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कर्मा महोत्सव 2026 सामाजिक एकता, संस्कृति और परंपरा का भव्य संगम बना : रघुवर दास
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    कर्मा महोत्सव 2026 सामाजिक एकता, संस्कृति और परंपरा का भव्य संगम बना : रघुवर दास

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 14, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कर्मा महोत्सव 2026 सामाजिक एकता, संस्कृति और परंपरा का भव्य संगम बना : रघुवर दास

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर, 14 जून। तेली साहू समाज, साकची क्षेत्र, जमशेदपुर द्वारा सिद्धगोड़ा स्थित सूर्या मंदिर टाउन हॉल में आयोजित कर्मा महोत्सव 2026 श्रद्धा, उत्साह एवं सामाजिक समरसता के वातावरण में भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास मुख्य अतिथि तथा भाजपा पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रभारी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष, भाजपा जमशेदपुर महानगर श्री दिनेश कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम का शुभारंभ माता कर्मा एवं राजिम माता की पूजा-अर्चना तथा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आए पार मुखियाओं एवं महिला प्रतिनिधियों का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ स्वागत एवं सम्मान किया गया। साथ ही मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया तथा युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन भी किया गया।

    अपने संबोधन में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि समाज की उन्नति शिक्षा, संस्कार और संगठन की मजबूती से ही संभव है। उन्होंने तेली साहू समाज द्वारा सामाजिक एकता एवं सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करते हैं।

    विशिष्ट अतिथि दिनेश कुमार ने कहा कि कर्मा महोत्सव केवल एक सामाजिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को अपनी जड़ों, संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। माता कर्मा का जीवन सेवा, समर्पण, परिश्रम एवं समाजोत्थान की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि समाज की एकजुटता ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है।

    कार्यक्रम का विशेष आकर्षण छत्तीसगढ़ से पधारी सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका तरुणा साहू की मनमोहक प्रस्तुति रही। उन्होंने अपनी ओजपूर्ण एवं लोक-सांस्कृतिक प्रस्तुति से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा तथा सभागार देर तक तालियों की गूंज से गूंजता रहा।

    इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सम्मान समारोह एवं सामाजिक गतिविधियों ने कार्यक्रम को और भी गरिमामय बनाया। समाज के विभिन्न वर्गों की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    कार्यक्रम में तेली साहू समाज, साकची क्षेत्र के अध्यक्ष लालू राम साहू, मंत्री त्रिवेन्द्र कुमार साहू, कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद साहू, महिला अध्यक्ष श्रीमती शीलू साहू सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य एवं पदाधिकारी ने कार्यक्रम को सफलता प्रदान करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    अंत में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं दिनेश कुमार ने तेली साहू समाज, साकची क्षेत्र के समस्त पदाधिकारियों एवं आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा समाज की उन्नति एवं संगठन की मजबूती हेतु निरंतर कार्य करते रहने का आह्वान किया।

    कार्यक्रम का सफल संचालन स्वेच्छा साहू ने किया।

    कार्यक्रम में विशेष रूप से केंद्रीय अध्यक्ष मनमोहन लाल साहू, महामंत्री रामनरेश साहू, केंद्रीय महिला अध्यक्ष जया साहू, सविता साहू, शशि देवी, ह्यूमिन साहू, संजना साहू, कन्हैया राम साहू, हेमंत साहू, तारा साहू, निरा साहू, दिव्यानी साहू, गजेंद्र साहू, नेमीचन्द साहू, नरेंद्र कुमार, सन्तोष साहू, प्रहलाद साहू आदि काफी संख्या में समाज के प्रबुद्ध नागरिक, महिला एवं बच्चे उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसोनारी क्षेत्र में नागरिक बुनियादी सुविधाओं से वंचित
    Next Article साकची गोलचक्कर पर सड़क सुरक्षा अभियान, यातायात नियमों के पालन का दिया संदेश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: साकची गोलचक्कर के समीप नेशनल ह्यूमन राइट्स अलायंस (NHRA) द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन कुमार गुप्ता के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में ट्रैफिक सार्जेंट मेजर अविनाश टुडू और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ‘जमशेदपुर वाला’ अंकुश कुमार ने लोगों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग तथा ओवरस्पीडिंग से बचने का संदेश दिया। अभियान के दौरान वाहन चालकों और आम लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। रोशन कुमार गुप्ता ने कहा कि मानव अधिकारों की रक्षा के साथ-साथ लोगों के जीवन की सुरक्षा भी संस्था की प्राथमिकता है। कार्यक्रम में NHRA के कई पदाधिकारी, स्थानीय पुलिसकर्मी एवं शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे। अभियान को लोगों ने सराहा और इसे सड़क दुर्घटनाओं को कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

    Related Posts

    पीएम आवास के लाभुकों को 19 जून को मिल जाएगी फ्लैट की चाबी

    June 14, 2026

    मोदी-मैक्रों ने किया ‘भारत इनोवेट्स 2026’ का उद्घाटन

    June 14, 2026

    बागबेड़ा जलापूर्ति योजना शुरू करने की मांग को लेकर धरना, 15 दिन में काम नहीं हुआ तो आंदोलन होगा तेज : किशोर यादव

    June 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पीएम आवास के लाभुकों को 19 जून को मिल जाएगी फ्लैट की चाबी

    मोदी-मैक्रों ने किया ‘भारत इनोवेट्स 2026’ का उद्घाटन

    बागबेड़ा जलापूर्ति योजना शुरू करने की मांग को लेकर धरना, 15 दिन में काम नहीं हुआ तो आंदोलन होगा तेज : किशोर यादव

    गुडाबांदा की महिला का पार्थिव शरीर झारखंड रवाना, जिला प्रशासन की पहल से मिली सहायता

    विधायक पूर्णिमा साहू का निरंतर प्रयास लाया रंग, 19 जून को बिरसानगर पीएम आवास योजना के लाभुकों को मिलेगा अपने घर का अधिकार, होगा गृह प्रवेश पूजन

    भाजपा के बीएलए-2 बैठक आयोजन पर उठे सवाल, कार्यप्रणाली को लेकर जताई गई नाराजगी

    जाली हस्ताक्षर मामले: अभिषेक बनर्जी से CID की लंबी पूछताछ

    घाटशिला में साइबर अपराध का आतंक: जादूगोड़ा नया हब

    भाजपा के बीएलए-2 बैठक आयोजन पर उठे सवाल, कार्यप्रणाली को लेकर जताई गई नाराजगी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी के कदमा मंडल में आयोजित बीएलए-2 (बूथ लेवल एजेंट) बैठक को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के एक वर्ग ने सवाल खड़े किए हैं। उनका आरोप है कि कदमा मंडल की बैठक अधिकांश बीएलए-2 कार्यकर्ताओं की अनुपस्थिति में आयोजित की जा रही है, जबकि प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार यह बैठक मंडल स्तर पर अलग-अलग होनी चाहिए थी। जानकारी के अनुसार, जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के कदमा, सोनारी, बिष्टुपुर और साकची पश्चिम मंडलों की संयुक्त बैठक सोनारी स्थित चित्रगुप्त भवन में आयोजित की गई। आलोचकों का कहना है कि इन चारों मंडलों में कुल 180 बूथ हैं, जबकि बैठक स्थल की क्षमता लगभग 80 से 100 लोगों की ही है। ऐसे में सभी बीएलए-2 कार्यकर्ताओं की भागीदारी संभव नहीं है। विरोध जताने वाले कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि कदमा मंडल के लगभग 40 बीएलए-2 पहले ही सामूहिक इस्तीफा दे चुके हैं और उन्होंने नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष के साथ काम करने में असमर्थता जताते हुए अपना इस्तीफा जिला अध्यक्ष समेत संबंधित पदाधिकारियों को सौंप दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि अन्य विधानसभा क्षेत्रों में बीएलए-2 की बैठकें मंडल स्तर पर आयोजित की गईं, जबकि पश्चिम विधानसभा में कई मंडलों को मिलाकर संयुक्त बैठक की जा रही है। इससे यह धारणा बन रही है कि संगठनात्मक कोरम पूरा करने के उद्देश्य से बैठक आयोजित की गई है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम से जिला अध्यक्ष की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न खड़े हो रहे हैं। उनका मानना है कि बड़ी संख्या में बीएलए-2 के इस्तीफे के बाद इस तरह बैठक आयोजित किया जाना संगठनात्मक प्रबंधन की कमजोरी को दर्शाता है। हालांकि, इस संबंध में जिला भाजपा नेतृत्व की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो सकी है। यदि पार्टी पदाधिकारियों का पक्ष सामने आता है, तो उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.