Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आजसू का लक्ष्य झारखंड का नवनिर्माण, 22 जून को धनबाद में होगा जनाक्रोश मार्च : सुदेश महतो
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    आजसू का लक्ष्य झारखंड का नवनिर्माण, 22 जून को धनबाद में होगा जनाक्रोश मार्च : सुदेश महतो

    Aman OjhaBy Aman OjhaJune 14, 2026No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता 

    सरायकेला। आजसू पार्टी की कोल्हान प्रमंडलीय बैठक सरायकेला टाउन हॉल में आयोजित हुई, जिसमें पार्टी प्रमुख एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आजसू का उद्देश्य केवल वोट हासिल करना नहीं, बल्कि झारखंड का नवनिर्माण करना है। उन्होंने राज्य सरकार पर माफिया राज और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए इसके खिलाफ 22 जून को धनबाद में आजसू स्थापना दिवस के अवसर पर जनाक्रोश मार्च आयोजित करने की घोषणा की।

    बैठक में संगठन विस्तार, बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाने, रोजगार, विकास, कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। सुदेश महतो ने बताया कि 5 जुलाई को रांची में महिला अधिवेशन तथा 7–8 अगस्त को जमशेदपुर में युवा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें 10 हजार सक्रिय युवा कार्यकर्ताओं को तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।

    बैठक को पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में ओडिशा के क्योंझर से आए सैकड़ों लोगों ने आजसू की सदस्यता ग्रहण की।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतिरिंग जाहिरा थान का सौंदर्यीकरण 15 वा वित्त योजना से होगा
    Next Article एनजीटी के आदेश की उड़ी धज्जियां, बहरागोड़ा-चाकुलिया में धड़ल्ले से बालू का अवैध खनन, प्रशासन मौन

    Related Posts

    पीएम आवास के लाभुकों को 19 जून को मिल जाएगी फ्लैट की चाबी

    June 14, 2026

    बागबेड़ा जलापूर्ति योजना शुरू करने की मांग को लेकर धरना, 15 दिन में काम नहीं हुआ तो आंदोलन होगा तेज : किशोर यादव

    June 14, 2026

    गुडाबांदा की महिला का पार्थिव शरीर झारखंड रवाना, जिला प्रशासन की पहल से मिली सहायता

    June 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पीएम आवास के लाभुकों को 19 जून को मिल जाएगी फ्लैट की चाबी

    मोदी-मैक्रों ने किया ‘भारत इनोवेट्स 2026’ का उद्घाटन

    बागबेड़ा जलापूर्ति योजना शुरू करने की मांग को लेकर धरना, 15 दिन में काम नहीं हुआ तो आंदोलन होगा तेज : किशोर यादव

    गुडाबांदा की महिला का पार्थिव शरीर झारखंड रवाना, जिला प्रशासन की पहल से मिली सहायता

    विधायक पूर्णिमा साहू का निरंतर प्रयास लाया रंग, 19 जून को बिरसानगर पीएम आवास योजना के लाभुकों को मिलेगा अपने घर का अधिकार, होगा गृह प्रवेश पूजन

    भाजपा के बीएलए-2 बैठक आयोजन पर उठे सवाल, कार्यप्रणाली को लेकर जताई गई नाराजगी

    जाली हस्ताक्षर मामले: अभिषेक बनर्जी से CID की लंबी पूछताछ

    घाटशिला में साइबर अपराध का आतंक: जादूगोड़ा नया हब

    भाजपा के बीएलए-2 बैठक आयोजन पर उठे सवाल, कार्यप्रणाली को लेकर जताई गई नाराजगी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी के कदमा मंडल में आयोजित बीएलए-2 (बूथ लेवल एजेंट) बैठक को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के एक वर्ग ने सवाल खड़े किए हैं। उनका आरोप है कि कदमा मंडल की बैठक अधिकांश बीएलए-2 कार्यकर्ताओं की अनुपस्थिति में आयोजित की जा रही है, जबकि प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार यह बैठक मंडल स्तर पर अलग-अलग होनी चाहिए थी। जानकारी के अनुसार, जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के कदमा, सोनारी, बिष्टुपुर और साकची पश्चिम मंडलों की संयुक्त बैठक सोनारी स्थित चित्रगुप्त भवन में आयोजित की गई। आलोचकों का कहना है कि इन चारों मंडलों में कुल 180 बूथ हैं, जबकि बैठक स्थल की क्षमता लगभग 80 से 100 लोगों की ही है। ऐसे में सभी बीएलए-2 कार्यकर्ताओं की भागीदारी संभव नहीं है। विरोध जताने वाले कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि कदमा मंडल के लगभग 40 बीएलए-2 पहले ही सामूहिक इस्तीफा दे चुके हैं और उन्होंने नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष के साथ काम करने में असमर्थता जताते हुए अपना इस्तीफा जिला अध्यक्ष समेत संबंधित पदाधिकारियों को सौंप दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि अन्य विधानसभा क्षेत्रों में बीएलए-2 की बैठकें मंडल स्तर पर आयोजित की गईं, जबकि पश्चिम विधानसभा में कई मंडलों को मिलाकर संयुक्त बैठक की जा रही है। इससे यह धारणा बन रही है कि संगठनात्मक कोरम पूरा करने के उद्देश्य से बैठक आयोजित की गई है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम से जिला अध्यक्ष की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न खड़े हो रहे हैं। उनका मानना है कि बड़ी संख्या में बीएलए-2 के इस्तीफे के बाद इस तरह बैठक आयोजित किया जाना संगठनात्मक प्रबंधन की कमजोरी को दर्शाता है। हालांकि, इस संबंध में जिला भाजपा नेतृत्व की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो सकी है। यदि पार्टी पदाधिकारियों का पक्ष सामने आता है, तो उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.