Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बड़ा तालसा गांव में मासिका महोत्सव आयोजित, केरूआडूंगरी पंचायत बना झारखंड का पहला “मेंस्ट्रुअल वेस्ट फ्री पंचायत”
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    बड़ा तालसा गांव में मासिका महोत्सव आयोजित, केरूआडूंगरी पंचायत बना झारखंड का पहला “मेंस्ट्रुअल वेस्ट फ्री पंचायत”

    Aman OjhaBy Aman OjhaMay 27, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

     

    विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर बड़ा तालसा गांव में “मासिका महोत्सव” का भव्य आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर केरूआडूंगरी पंचायत को झारखंड का पहला “मेंस्ट्रुअल वेस्ट फ्री पंचायत” घोषित किया गया। पंचायत के 11 गांव — तुरामडीह, बड़ा तालसा, छोटा तालसा, केरूआडूंगरी, आहरघुटू, बाहरदाढ़ी, धोडांगा, हाकेगोडा, भीतरदाढ़ी, भूडरुडीह एवं भूरीडीह — को मेंस्ट्रुअल वेस्ट फ्री घोषित किया गया।

     

    पंचायत की सभी महिलाएं एवं किशोरियां पर्यावरण अनुकूल रीयूजेबल पैड का उपयोग कर रही हैं। यह उपलब्धि केरूआडूंगरी पंचायत, सामाजिक संस्था निश्चय फाउंडेशन, प्रोजेक्ट बाला तथा स्थानीय महिला संगठनों के चार वर्षों के निरंतर प्रयास का प्रेरणादायक परिणाम है।

     

    कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू ने कहा कि माहवारी स्वच्छता को लेकर समाज में जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि “पूरे पंचायत को मेंस्ट्रुअल वेस्ट फ्री बनाने की सोच बेहद अद्भुत और प्रेरणादायक है। केरूआडूंगरी पंचायत ने जो कार्य किया है, वह पूरे झारखंड के लिए गर्व की बात है।”

     

    कार्यक्रम में पंचायत की किशोरियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, नाटक, कविता एवं भाषण के माध्यम से माहवारी को लेकर समाज में फैली चुप्पी और भ्रांतियों को तोड़ने का संदेश दिया। महिलाओं एवं किशोरियों ने अभियान से आए सामाजिक बदलाव और जागरूकता के अनुभव भी साझा किए।

     

    इस अवसर पर पंचायत के मुखिया पैड मैन के नाम से प्रसिद्ध कान्हू मुर्मू ने कहा कि

    माहवारी कोई शर्म नहीं, बल्कि प्राकृतिक प्रक्रिया है। हमारा लक्ष्य सिर्फ पैड वितरण नहीं, बल्कि समाज की सोच बदलना है। आज केरूआडूंगरी पंचायत की महिलाएं और किशोरियां आत्मविश्वास के साथ माहवारी स्वच्छता पर खुलकर बात कर रही हैं और पर्यावरण की रक्षा करते हुए रीयूजेबल पैड अपना रही हैं। यह पूरे पंचायत की सामूहिक जागरूकता और महिलाओं की शक्ति का परिणाम है। हमारा प्रयास है कि झारखंड के हर पंचायत तक यह अभियान पहुंचे।”

    कार्यक्रम को झारखंड के “पैडमैन” एवं निश्चय फाउंडेशन के संस्थापक तरुण कुमार, माझी बाबा दुर्गा चरण मुर्मू तथा अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया।

    माहवारी स्वच्छता एवं महिला जागरूकता अभियान में सक्रिय योगदान देने वाले सारोती हेंब्रम, माया हेंब्रम, प्रियंका गुरिया, रादाय हो, पानोसोती मार्डी, लक्ष्मी हेंब्रम, शकुन तियूं सहित लगभग दो दर्जन स्वयंसेवकों एवं कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।

    कार्यक्रम में मुखिया कान्हू मुर्मू, तरुण कुमार, आकाश महतो, राकेश चंद्र मुर्मू, सुनील किस्कु, जोबा मार्डी, मनोज मुर्मू, धनमनी मार्डी, सुकलाल सरदार, माझी बाबा दुर्गा चरण मुर्मू सहित पंचायत की सैकड़ों महिलाएं एवं किशोरियां उपस्थित थीं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअब एआई बताएगा हाथियों की हलचल, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे
    Next Article 78 साल बाद भी सड़क से वंचित खड़ियाकोचा, बीमारों को खटिया पर ढोने को मजबूर ग्रामीण

    Related Posts

    गिरिडीह दुबई में फंसे प्रवासी मजदूर लालचंद महतो की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़; घर वापसी की आस अधूरी रह गई

    July 13, 2026

    प्रख्यात उपन्यासकार मनीषा शर्मा ”दिवंगत शिशिर गोस्वामी सम्मान” से सम्मानित

    July 13, 2026

    गिरिडीह सदर अस्पताल के पूर्व उपाधीक्षक डॉ. बी.एन. झा का शव कुएं से बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    July 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गिरिडीह दुबई में फंसे प्रवासी मजदूर लालचंद महतो की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़; घर वापसी की आस अधूरी रह गई

    प्रख्यात उपन्यासकार मनीषा शर्मा ”दिवंगत शिशिर गोस्वामी सम्मान” से सम्मानित

    गिरिडीह सदर अस्पताल के पूर्व उपाधीक्षक डॉ. बी.एन. झा का शव कुएं से बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    यादों के उजास से जीवन को देखने की कोशिश है ‘स्मृतियों की रोशनी’

    शर्मा बस्ती में युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

    आदित्यपुर में खूनी संघर्ष: युवक की हत्या से इलाके में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

    झरिया में शराब दुकान के पास हंगामा, पुलिस जीप पर पथराव, वाहन क्षतिग्रस्त

    जमशेदपुर: डेली कलेक्शन कर लौट रहे युवक पर चापड़ से जानलेवा हमला, 10 हजार रुपये लेकर फरार हुए आरोपी

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    सीतारामडेरा में महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हुए बदमाश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.