राष्ट्र संवाद संवाददाता
आजादी के 78 साल और झारखंड राज्य गठन के 26 साल के बाद आज भी भाटीन पंचायत के खाडीयाकोचा गांव तक नहीं बना पाए रास्ता । जिससे की आज भी बीमार पड़ने पर मरीजों को खटिया के सहारे गांव से बाहर मुख्य सड़क तक जाना पड़ता है। वही सबर लोगो की इस समस्याओं को लेकर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा जिला उपाध्यक्ष बिमल कुमार महतो के नेतृत्व में पकडंडी के सहारे दो किलोमीटर दूर जंगल में बसे खड़ियाकोचा के सबर लोगो के बीच पहुंचे। इस बारे में बिमल महतो ने कहा कि यूसील जादूगोड़ा यूरेनियम कॉरपोरेशन के पास बसे रहने के बाबजूद कंपनी से कुछ भी मदद नहीं मिलती । जबकि बरसात में कट जाते हैं मुख्य सड़क से संपर्क , न पानी ,न बिजली,न शौचालय मूलभूत सुविधाओं से पूरी तरह वंचित एक गांव और करीब 150 लोगों की आबादी । वही सबर लोगो की समस्या को सुन सभी लोगों को भरोसा दिलाया कि समस्याओं को जल्द ही उचित पदाधिकारियों को अगवत कराया जाएगा। मौके पर उपस्थित झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के जिला सचिव शंकर भकत,जिला उपाध्यक्ष बिमल महतो, पोटका का पूर्व प्रत्याशी भागीरथी हंसदा,पूर्वी जमशेदपुर से आनंद पत्रलेख,युवा नेता संग्राम बेसरा।

