Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बकरीद को लेकर बिरसानगर थाना में शांति समिति की बैठक, पेयजल व्यवस्था का भी लिया जायजा
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    बकरीद को लेकर बिरसानगर थाना में शांति समिति की बैठक, पेयजल व्यवस्था का भी लिया जायजा

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMay 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बकरीद को लेकर बिरसानगर थाना में शांति समिति की बैठक, पेयजल व्यवस्था का भी लिया जायजा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर : बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर बिरसानगर थाना में थाना प्रभारी श्री संतोष कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य लोगों एवं शांति समिति के सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखे तथा आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की।

    केंद्रीय शांति समिति के सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करते हुए सभी लोग शांतिपूर्ण तरीके से बकरीद पर्व मनाएं। उन्होंने लोगों से अफवाहों से दूर रहने एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

    बैठक में केंद्रीय शांति समिति के सदस्य प्रमोद तिवारी, श्री राम प्रसाद, नरेश कुमार, प्रदीप चौधरी, लेना मुंडा, सरिता हो, मलावती लोहार, फूलमनी सोरेन, गीता सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

    वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य में लगातार बढ़ रही गर्मी एवं हीटवेव को देखते हुए प्रशासन भी सक्रिय नजर आया। झारखंड सरकार द्वारा सभी उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी, सीओ, प्रखंड विकास पदाधिकारी पंचायत प्रतिनिधियों एवं सरकारी कार्यालयों को कार्यालयों के बाहर एवं सार्वजनिक स्थलों पर आम लोगों के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

    इसी क्रम में बिरसानगर थाना प्रभारी संतोष कुमार थाना परिसर के बाहर स्थल निरीक्षण करते दिखाई दिए। उन्होंने आम लोगों एवं राहगीरों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आदेश भी दिया।

    पेयजल व्यवस्था का भी लिया जायजा बकरीद को लेकर बिरसानगर थाना में शांति समिति की हुई बैठक
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएग्रीको हेल्थ कमिटी के समर कैंप में बच्चों का उत्साह, विधायक सरयू राय ने बढ़ाया हौसला
    Next Article इंटक झारखंड प्रदेश कार्यसमिति का गठन, मजदूर हितों की लड़ाई तेज करने का ऐलान

    Related Posts

    लातेहार पुलिस को बड़ी सफलता, JJMP का 5 लाख का इनामी उग्रवादी गिरफ्तार एक अन्य एरिया कमांडर भी दबोचा गया, कई मामलों में था वांछित

    May 23, 2026

    इंटक झारखंड प्रदेश कार्यसमिति का गठन, मजदूर हितों की लड़ाई तेज करने का ऐलान

    May 23, 2026

    एग्रीको हेल्थ कमिटी के समर कैंप में बच्चों का उत्साह, विधायक सरयू राय ने बढ़ाया हौसला

    May 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लातेहार पुलिस को बड़ी सफलता, JJMP का 5 लाख का इनामी उग्रवादी गिरफ्तार एक अन्य एरिया कमांडर भी दबोचा गया, कई मामलों में था वांछित

    इंटक झारखंड प्रदेश कार्यसमिति का गठन, मजदूर हितों की लड़ाई तेज करने का ऐलान

    बकरीद को लेकर बिरसानगर थाना में शांति समिति की बैठक, पेयजल व्यवस्था का भी लिया जायजा

    एग्रीको हेल्थ कमिटी के समर कैंप में बच्चों का उत्साह, विधायक सरयू राय ने बढ़ाया हौसला

    राजस्व संग्रहण में तेजी लाने का निर्देश उपायुक्त ने भू-अर्जन, नीलाम पत्र व अतिक्रमण मामलों की समीक्षा की

    प्रचंड गर्मी से राहत पाने जुबली पार्क पहुंचे लोग, परिवार संग उठाया सुकून भरी शाम का आनंद

    टाटा स्टील से स्क्रैप चोरी का भंडाफोड़, गम्हारिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 टन लोहा और स्कॉर्पियो जब्त

    धूप में सड़क पर उतरे विधायक संजीव सरदार, बागबेड़ा जलापूर्ति योजना की प्रगति पर कड़ी नजर

    सामुदायिक केन्द्र जादूगोड़ा में दो दिवसीय गहन मतदाता पुनरीक्षण ( एस आई आर )को लेकर लगा कैंप ,नया नाम जोड़ने में जुट बीएलओ

    रेल यात्री संघर्ष समिति का हस्ताक्षर अभियान आज घाटशिला में

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.