Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तमिलनाडु : सीएम विजय का बड़ा ऐलान, 3 फ्री एलपीजी सिलेंडर, महिलाओं के लिए फ्री बस सफर
    Breaking News Headlines

    तमिलनाडु : सीएम विजय का बड़ा ऐलान, 3 फ्री एलपीजी सिलेंडर, महिलाओं के लिए फ्री बस सफर

    News DeskBy News DeskAugust 25, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चेन्नई. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने सोमवार को विधानसभा में बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि चेन्नई के पास परंदूर में दूसरा एयरपोर्ट बनाने की प्रस्तावित योजना को अब रद्द कर दिया गया है. इसके साथ ही सरकार ने गरीब परिवारों को हर साल तीन मुफ्त एलपीजी सिलेंडर देने की योजना शुरू करने का फैसला किया है. इस योजना का नाम अन्नपूर्णानी सुपर सिक्स रखा गया है. चलिए जानते हैं सीएम विजय ने क्या-क्या ऐलान किए हैं.

    इस प्रोजेक्ट को लेकर स्थानीय लोग लंबे समय से विरोध कर रहे थे. परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट की योजना अगस्त 2022 में तत्कालीन डीएमके सरकार ने बनाई थी. इस प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी तमिलनाडु इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन को दी गई थी. हालांकि, प्रोजेक्ट को लेकर पर्यावरण से जुड़े सवाल उठे और स्थानीय लोगों ने भी इसका विरोध किया.

    क्या है अन्नपूर्णानी सुपर सिक्स?

    यह योजना पोंगल 2027 से शुरू होगी. इसके तहत जिन परिवारों की सालाना आय 2.5 लाख रुपये से कम है, उन्हें हर साल तीन एलपीजी सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे. सरकार के अनुसार, इस योजना से करीब 1.30 करोड़ परिवारों को फायदा मिलने की उम्मीद है. योजना पर हर साल लगभग 4 हजार करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है. मुख्यमंत्री विजय ने बताया कि लाभार्थियों को पहले सिलेंडर खरीदना होगा. इसके बाद सिलेंडर की कीमत उनके बैंक खाते में वापस जमा कर दी जाएगी. यानी हर साल तीन सिलेंडर का खर्च सरकार उठाएगी.

    महिलाओं को कई बसों में मुफ्त यात्रा

    मुख्यमंत्री विजय ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा को लेकर भी बड़ा ऐलान किया है. अब महिलाओं को सिर्फ सामान्य बसों में ही नहीं, बल्कि एक्सप्रेस, रुस्स् और डीलक्स बसों में भी मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी. इसके अलावा अंतर-जिला बसों में भी महिलाओं को वेट्री पयाना थिट्टम योजना के तहत मुफ्त यात्रा का लाभ मिलेगा. यह सुविधा 2 अक्टूबर से शुरू होने की बात कही गई है. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि ट्रांसजेंडर यात्रियों को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा दी जाएगी. सरकार के इन फैसलों को महिलाओं और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है.

    ये भी हुआ घोषणाएं

    चेन्नई के मौजूदा मीनांबक्कम एयरपोर्ट पर नया टर्मिनल-5 बनाने का भी ऐलान किया गया है. इसके साथ ही मुख्यमंत्री विजय ने किसानों का जिक्र करते हुए कहा कि किसान देश की रीढ़ हैं. विकास के नाम पर किसानों और आम लोगों के हितों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. सरकार के इन फैसलों से गरीब परिवारों, महिलाओं और स्थानीय लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअर्जेंटीना ने भारत का विश्व कप सपना तोड़ा, 3-5 की हार के साथ सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हुई टीम इंडिया
    Next Article हिमाचल के ऊना में बड़ा सड़क हादसा, श्रद्धालुओं से भरा वाहन खाई में गिरा, 50 घायल, कई गंभीर

    Related Posts

    दिल्ली में भारी बारिश से मचा हाहाकार, रेड अलर्ट के बीच सड़कें जलमग्न, 18 उड़ानें रद्द, 146 लेट

    August 25, 2026

    हिमाचल के ऊना में बड़ा सड़क हादसा, श्रद्धालुओं से भरा वाहन खाई में गिरा, 50 घायल, कई गंभीर

    August 25, 2026

    अर्जेंटीना ने भारत का विश्व कप सपना तोड़ा, 3-5 की हार के साथ सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हुई टीम इंडिया

    August 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में भारी बारिश से मचा हाहाकार, रेड अलर्ट के बीच सड़कें जलमग्न, 18 उड़ानें रद्द, 146 लेट

    हिमाचल के ऊना में बड़ा सड़क हादसा, श्रद्धालुओं से भरा वाहन खाई में गिरा, 50 घायल, कई गंभीर

    तमिलनाडु : सीएम विजय का बड़ा ऐलान, 3 फ्री एलपीजी सिलेंडर, महिलाओं के लिए फ्री बस सफर

    अर्जेंटीना ने भारत का विश्व कप सपना तोड़ा, 3-5 की हार के साथ सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हुई टीम इंडिया

    सीजेपी का दिल्ली में बड़े मार्च का ऐलान : 5 सितम्बर से फिर गूंजेगी छात्रों की आवाज

    छायानगर में युवक का शव मिलने से सनसनी, गला दबाकर हत्या की आशंका

    ग्राम सभा के फैसले के बाद खत्म हुआ तुमसा का गतिरोध

    हर हर महादेव के जयघोष से गूंजा कालीमाटी रोड, भक्ति में झूमा जमशेदपुर

    आरोप हैं तो प्रमाण दें, आस्था स्थल को कठघरे में खड़ा न करें : सारना उमूल समिति

    उपायुक्त ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा में दवा, उपकरण, बिजली और कर्मियों की मौजूदगी पर कसा शिकंजा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.