Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कचहरी की जमीन पर क्यों कायम है बनारस क्लब कलेक्ट्रेट राजस्व बार एसोसिएशन वाराणसी के महामंत्री वरिष्ठ अधिवक्ता जितेन्द्र कुमार तिवारी ने मांगी बेदखली
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश कारोबार खबरें राज्य से

    कचहरी की जमीन पर क्यों कायम है बनारस क्लब कलेक्ट्रेट राजस्व बार एसोसिएशन वाराणसी के महामंत्री वरिष्ठ अधिवक्ता जितेन्द्र कुमार तिवारी ने मांगी बेदखली

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMay 21, 2026Updated:May 21, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कचहरी की जमीन पर क्यों कायम है बनारस क्लब कलेक्ट्रेट राजस्व बार एसोसिएशन वाराणसी के महामंत्री वरिष्ठ अधिवक्ता जितेन्द्र कुमार तिवारी ने मांगी बेदखली

    (संतोष कुमार सिंह )

    वाराणसी :- जब कचहरी परिसर के बगल में ही पर्याप्त जमीन उपलब्ध है तो कचहरी अन्यत्र क्यों जाये | बनारस क्लब लिमिटेड जो वाराणसी कचहरी से सटे हुए एक संस्था है जो फर्जी दस्तावेजों के आधार पर न्यायालय को गुमराह कर अभी तक संचालित किया जा रहा है | उक्त बातें वरिष्ठ अधिवक्ता जीतेंद्र तिवारी महामंत्री कलेक्ट्रेट राजस्व बार एसोसिएशन वाराणसी ने अपने कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही | उन्होंने बताया कि इसकी स्थापना 1848 ईस्वी में होना बताया जाता है जो कंपनी एक्ट 1882 के तहत एक पंजीकृत कंपनी होना बताया गया जो बिना किसी लाभ के पंजीकृत होकर संचालित होती चली आ रही है जिसके संबंध में एक लीज 8 अप्रैल 1925 ईस्वी को 90 वर्षों के लिए निष्पादित किया गया जिसमें कुल पांच आराजियात नम्बर-209,206,204, 210 व 208 शामिल है बनारस क्लब का लीज की अवधि 2015 में ही समाप्त हो गया | इसने न्यायालय को गुमराह कर ऊंचे रसूखदारों की मिलीभगत से अबतक अपना कब्जा जमाये हुए है | ऊंचे रसूखदारों में सनबीम समूह के अध्यक्ष दीपक मधोक,पू्र्व डीएम सुरेंद्र सिंह,धवल प्रकाश अग्रवाल,अमित कुमार अग्रवाल, नवीन कुमार,डॉक्टर प्रफुल्ल सोमानी, जयदीप सिंह,नरेंद्र प्रताप सिंह,दीपक अग्रवाल पूर्व कमिश्नर वाराणसी,उदय राज गढ़िया,उपनिबंधक सदर आदि के नाम शामिल हैं |

    श्री तिवारी ने बताया कि इस मामले में सीटी मजिस्ट्रेट वाराणसी के द्वारा जांच के उपरांत एक वाद में आराजी नंबर 211 बाग मालिकान स्थित ग्राम पहाड़पुर व आराजी नंबर 850 कंपनी बाग पुलिस कार्यालय वाराणसी मौजा सिकरौल में दी बनारस क्लब लिमिटेड वाराणसी द्वारा अनाधिकृत रूप से कब्जा कर अध्यासित होने के कारण 27 जनवरी 2011 को बेदखली का आदेश पारित किया गया | उपरोक्त वर्णित आदेश के विरुद्ध जिला जज वाराणसी के न्यायालय में पब्लिक प्रोमिसेस एक्ट की अपील दाखिल सन 2021 में की गई | जो वर्तमान में न्यायालय विशेष न्यायाधीश एससी एसटी एक्ट वाराणसी के यहां विचाराधीन है सभी विपक्षीगण ने एक राय होकर साजिशन अपराधिक षडयंत्र के तहत न्याय का मखौल उड़ाते हुए छल, धोखाधड़ी एवं कूट रचना का अपराध करते हुए कूट रचित व फर्जी दस्तावेज तैयार करवाकर तथा असलियत को छुपाकर न्यायिक प्रक्रिया को भ्रमित कर रहे हैं |

    श्री तिवारी ने बताया कि दी बनारस क्लब लिमिटेड वाराणसी के सचिव व अन्य सदस्य काफी रसूखदार व पैसे वाले लोग हैं लिहाजा सरकारी मशीनरी को प्रभावित कर विधि विरुद्ध कार्य लगातार करते आ रहे हैं इसमें जिले के कमिश्नर अध्यक्ष व जिलाधिकारी उपाध्यक्ष होते हैं तथा अन्य सम्भ्रान्त अधिकारीगण व न्यायिक अधिकारी भी सदस्य होते हैं जिसका अनुचित लाभ उठाकर विपक्षीगण लगातार विधि विरुद्ध कार्य कर व न्यायिक प्रक्रिया को भ्रमित कर रहे हैं | इन सभी कूटरचित कारनामों का पर्दाफाश करने के लिए धारा 379 बीएनएसएस (पुरानी धारा 340 सीआरपीसी) के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है | इसके जरिए वरिष्ठ अधिवक्ता जितेन्द्र कुमार तिवारी ने विपक्षियों द्वारा दाखिल किये गये जारी व कूटरचित दस्तावेजों की जांच कराते हुए विपक्षियों को दि बनारस क्लब की जमीन से बेदखल करने की मांग किया है |

    पत्रकार वार्ता के दौरान अधिवक्ता जीतेंद्र तिवारी महामंत्री कलेक्ट्रेट राजस्व बार एसोसिएशन वाराणसी के साथ वरिष्ठ अधिवक्ता प्रियरंजन तिवारी भी उपस्थित रहे और जबरदस्त तरीके से मीडिया के सामने अपना पक्ष रखा ||

    कचहरी की जमीन पर क्यों कायम है बनारस क्लब कलेक्ट्रेट राजस्व बार एसोसिएशन वाराणसी के महामंत्री वरिष्ठ अधिवक्ता जितेन्द्र कुमार तिवारी ने मांगी बेदखली
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमीन विवाद में दोनों पक्ष आमने-सामने,फर्जी रजिस्ट्री और कब्जे की कोशिश के आरोप
    Next Article सान्वी मल्टीस्पेशलिटी व सूर्या हॉस्पिटल में गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान,150 बच्चों को दिया गया स्वर्ण प्राशन

    Related Posts

    गडकरी के राजनीतिक संन्यास की अटकलों पर विराम, बोले बयान का राजनीति से कोई संबंध नहीं

    August 27, 2026

    विमल विज्ञापन पर शाहरुख, देवगन और टाइगर को नोटिस से मचा हड़कंप, तुकाराम मुंढे बोले कानून सबके लिए एक

    August 27, 2026

    टॉक्सिक को मिली ठंडी प्रतिक्रिया के बीच राम गोपाल वर्मा ने फिर देखा धुरंधर, पोस्ट पर मचा सोशल मीडिया बवाल

    August 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गडकरी के राजनीतिक संन्यास की अटकलों पर विराम, बोले बयान का राजनीति से कोई संबंध नहीं

    विमल विज्ञापन पर शाहरुख, देवगन और टाइगर को नोटिस से मचा हड़कंप, तुकाराम मुंढे बोले कानून सबके लिए एक

    टॉक्सिक को मिली ठंडी प्रतिक्रिया के बीच राम गोपाल वर्मा ने फिर देखा धुरंधर, पोस्ट पर मचा सोशल मीडिया बवाल

    टेस्ट क्रिकेट में नो-बॉल पर फ्री-हिट की मांग, साईराज बहुतुले बोले इससे कम हो सकती है गलती

    महाराष्ट्र : ट्रेन के सामने कूदकर एक ही परिवार के 4 लोगों ने किया सुसाइड, मृतकों में दो बच्चे भी शामिल

    विजयवाड़ा से तिरुपति जा रही बस ने ऑटो को मारी टक्कर, एक ही गांव के 7 लोगों की मौत, 10 लोग घायल

    नेपाल की प्रलंयकारी बाढ़ में 165 शव बरामद, 300 भारतीय समेत 1500 लोग लापता, रेस्क्यु जारी

    झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष सह तंजीम के कार्यकारी अध्यक्ष हाजी हिदायतुल्लाह खान की उपस्थिति में संपन्न हुई अहम बैठकें

    निर्वाचन साक्षरता क्लब: युवा मतदाताओं तक पहुंच और लोकतंत्र के भविष्य की तैयारी

    रक्षाबंधन 2026: राखी कोरा रक्षा कवच नहीं, नारी-सम्मान का संकल्प बने

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.