जिले में 18-25 मई तक चलाया जाएगा जन भागदारी – “सबसे दूर सबसे पहले” अभियान; उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री आलोक कुमार (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर आहुत बैठक संपन्न
अभियान को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा; विभिन्न बिंदुओं पर दिए गए अहम दिशा निर्देश
आज दिनांक 18.05.2026 को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा श्री आलोक कुमार (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में दिनांक 18 मई से 25 मई 2026 तक जन भागदारी – “सबसे दूर सबसे पहले” अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर समीक्षात्मक बैठक आहुत की गई।
बैठक के क्रम में जिला कल्याण पदाधिकारी श्री विजय कुमार के द्वारा उपायुक्त को बताया गया कि जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार एवं सरकार के विशेष सचिव अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग झारखण्ड सरकार के द्वारा प्राप्त निर्देश के आलोक में आदिवासियों/पीवीटीजी के लिए कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाने हेतु दिनांक 18 मई से 25 मई 2026 तक जन भागदारी – “सबसे दूर सबसे पहले” अभियान के तहत संबंधित गांवों में बेनिफिसयरी सैचुरेशन कैंप आयोजित किया जाना है, जिसमें जिले के सभी प्रखंडों के कुल 480 गांवों, जिसमें जामताड़ा के 41, करमाटांड प्रखंड के 61, नारायणपुर के 88, फतेहपुर के 124, कुंडहित के 67 एवं नाला के 99 गांव शामिल हैं। उक्त सभी आदिवासी/पीवीटीजी गांवों में पहचान एवं बेसिक डॉक्यूमेंटेशन, फूड एंड न्यूट्रीशन सेफ्टी, हेल्थ एवं इंश्योरेंस, फाइनेंशियल इन्क्लूजन एवं कृषि एवं आजीविका के क्षेत्र में विभिन्न स्तरों पर आदिवासी एवं पीवीटीजी समुदाय के लोगों को सैचुरेशन मोड में लाभ दिया जाना है एवं वृहत जागरूकता भी फैलाई जाएगी।
_*जन भागीदारी – “सबसे दूर सबसे पहले” अभियान को बनाएं सफल – उपायुक्त*_
_*उपायुक्त श्री आलोक कुमार (भा०प्र०से०) ने इस संबंध में निर्देश देते हुए कहा कि*_ अभियान को लेकर जो आदेश जारी किया गया गया है, उसका अक्षरशः अनुपालन करते हुए एक सप्ताह तक चलने वाले इस अभियान को सफल बनाने के लिए सामूहिक रूप से भागीदारी को सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि इस अभियान के समुचित निगरानी हेतु जिला स्तर से प्रखंडवार वरीय पदाधिकारी नामित किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि अभियान के तहत चिन्हित गांवों में बैठक करें एवं शिविर के माध्यम से पीवीटीजी/शेड्यूल ट्राइब के लाभुकों को योजनाओं का लाभ देंगे, साथ ही योजनावार डेटाबेस तैयार करने एवं शिविर के फोटो एवं वीडियो को पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया।
वहीं इस दौरान _*उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार के द्वारा*_ जन भागीदारी अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर अभियान से संबंधित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिन विभागों के द्वारा जो लाभ जैसे आधार कार्डज कास्ट, डोमिसाइल, राशन, पोषण अभियान, आयुष्मान भारत, पीएम मातृत्व वंदना योजना, टीबी मुक्त भारत एवं निक्षय पोषण, मिशन इंद्रधनुष, पीएम जन धन योजना, मुद्रा योजना, वन धन योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम किसान, मनरेगा आदि के तहत दिए जाने वाले लाभों को शिविर के माध्यम से सैचुरेशन मोड में देने का निर्देश दिया गया।
*_इस मौके पर_* उप विकास आयुक्त, जामताड़ा, श्री निरंजन कुमार, अपर समाहर्ता जामताड़ा श्रीमती पूनम कच्छप, जिला कल्याण पदाधिकारी श्री विजय कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री कयूम अंसारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती कलानाथ प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के अलावा अन्य संबंधित मौजूद रहे।

