Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कारा सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने पर जोर, घाघीडीह जेल की पेयजल समस्या के त्वरित समाधान के निर्देश
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    कारा सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने पर जोर, घाघीडीह जेल की पेयजल समस्या के त्वरित समाधान के निर्देश

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMay 18, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कारा सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने पर जोर, घाघीडीह जेल की पेयजल समस्या के त्वरित समाधान के निर्देश

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में कारा सुरक्षा समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्रीय कारा घाघीडीह, मंडल कारा साकची और उपकारा घाटशिला की सुरक्षा व्यवस्था, आधारभूत संरचना तथा संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की विस्तार से समीक्षा की गई।

    बैठक के दौरान केंद्रीय कारा घाघीडीह में पेयजल समस्या और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष चर्चा हुई। उपायुक्त ने खराब पड़े चापाकलों की शीघ्र मरम्मत कराने तथा पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कारा परिसरों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता के साथ सुरक्षा व्यवस्था को हर स्तर पर मजबूत बनाए रखना आवश्यक है।

    उपायुक्त ने जेल परिसरों की निगरानी व्यवस्था, वॉच टावरों की सक्रियता, नियमित पेट्रोलिंग, औचक निरीक्षण और सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय पर विशेष जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कारा सुरक्षा अत्यंत संवेदनशील विषय है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

    उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता कैदियों की सुरक्षा, जेलों में अनुशासन और व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाना है, ताकि कारा प्रबंधन प्रभावी और व्यवस्थित ढंग से संचालित हो सके।

    बैठक में रूरल एसपी, एसडीएम धालभूम, एएसपी, डीटीओ, एसडीओ धालभूम, एसडीपीओ घाटशिला, डीएसपी मुख्यालय, कारा अधीक्षक सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

    कारा सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने पर जोर घाघीडीह जेल की पेयजल समस्या के त्वरित समाधान के निर्देश
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमर्सी अस्पताल के एडवाइजर का निधन समाज और अस्पताल के बीच शोक के लहर
    Next Article नव नियुक्त आचार्यों और पर्यवेक्षिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री बोले- “गांव-गांव तक पहुंचे विकास का लाभ”

    Related Posts

    खरगे की टिप्पणी पर देशभर में बवाल, भाजपा का प्रदर्शन कांग्रेस ने बताया वैचारिक हमला

    October 26, 2026

    खड़गे के बयान पर बिफरी भाजपा, कांग्रेस कार्यालय घेराव के दौरान भिड़े दोनों दलों के कार्यकर्ता

    October 26, 2026

    गोलमुरी उत्कल समाज के 1991 बैच के विद्यार्थियों ने शिक्षकों को किया सम्मानित

    October 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Kingmaker Casino: A Deep Dive into Features and Player Experience

    खरगे की टिप्पणी पर देशभर में बवाल, भाजपा का प्रदर्शन कांग्रेस ने बताया वैचारिक हमला

    खड़गे के बयान पर बिफरी भाजपा, कांग्रेस कार्यालय घेराव के दौरान भिड़े दोनों दलों के कार्यकर्ता

    गोलमुरी उत्कल समाज के 1991 बैच के विद्यार्थियों ने शिक्षकों को किया सम्मानित

    पोटका में तीन कुष्ठ मरीज चिह्नित, एमडीटी दवा दी गई

    संघ के प्रमुख उत्सव शरद पूर्णिमा पर हिंदू एकता, संस्कार और राष्ट्रधर्म का संदेश

    वासंतिक रबी महाअभियान के तहत किसानों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

    तेघड़ा में बालश्रम के विरुद्ध छापेमारी, एक बाल श्रमिक विमुक्त

    वीरपुर में ई-रिक्शा चोरी कांड का उद्भेदन, आरोपी रासीद गिरफ्तार

    अंधकार से प्रकाश की ओर यात्रा का नाम है वाल्मीकि: डॉ. सच्चिदानंद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.