Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जामताड़ा में मां पार्वती की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, लोगों में भारी आक्रोश
    Breaking News Headlines अपराध खबरीलाल चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जामताड़ा में मां पार्वती की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, लोगों में भारी आक्रोश

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMay 17, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जामताड़ा में मां पार्वती की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, लोगों में भारी आक्रोश

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जामताड़ा शहर के गांधी मैदान स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में स्थापित मां पार्वती की प्रतिमा को अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी और आक्रोश व्याप्त है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गई है।

    जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 7 बजे जब श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे, तब उन्होंने देखा कि मां पार्वती की प्रतिमा क्षतिग्रस्त अवस्था में है। प्रतिमा के दोनों तरफ गहरे चोट के निशान पाए गए, जिससे लोगों को आशंका है कि किसी ने जानबूझकर इस घटना को अंजाम दिया है। घटना की सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मंदिर परिसर में जुट गए और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

    स्थानीय निवासी श्याम देव चौधरी ने कहा कि जिस प्रकार से प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया गया है, उससे साफ प्रतीत होता है कि यह किसी शरारती तत्व की सोची-समझी हरकत है। उन्होंने कहा कि प्रतिमा के दाएं और बाएं दोनों तरफ गंभीर चोट के निशान हैं। यदि प्रशासन जल्द आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करता है तो स्थानीय लोग आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

    लोगों का कहना है कि जिले में लगातार इस प्रकार की घटनाएं हो रही हैं, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। इससे पहले भी जामताड़ा के प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर में लाखों रुपये की चोरी की घटना हुई थी, जिसका अब तक पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है। इसी कारण लोगों में पहले से ही नाराजगी बनी हुई थी और अब प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने की घटना ने लोगों के गुस्से को और बढ़ा दिया है।

    घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस पदाधिकारी बी. एस. पंडित पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। उन्होंने कहा कि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है तथा जल्द ही घटना को अंजाम देने वालों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

    जामताड़ा में मां पार्वती की प्रतिमा क्षतिग्रस्त लोगों में भारी आक्रोश
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगोलमुरी बाजार स्थित दुर्गा मेडिकल पर ऑनलाइन पेमेंट नहीं लेने और दुर्व्यवहार का आरोप, थाने और सिविल सर्जन से शिकायत
    Next Article बोकारो एसपी नाथू सिंह मीना रात में खुद उतरे सड़कों पर, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    Related Posts

    पूर्व छात्र नेता अजय सिंह के आवास पर प्रतिभा का सम्मान, मेधावी छात्रों और शिक्षकों को मिला गौरव का मंच

    May 17, 2026

    काण्ड्रा में संपन्न हुआ ‘धमाकेदार फेसबुक मीटअप-2026

    May 17, 2026

    रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड, प्लांट-8, में रक्तदान शिविर आयोजित, 214 यूनिट संग्रह

    May 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पूर्व छात्र नेता अजय सिंह के आवास पर प्रतिभा का सम्मान, मेधावी छात्रों और शिक्षकों को मिला गौरव का मंच

    काण्ड्रा में संपन्न हुआ ‘धमाकेदार फेसबुक मीटअप-2026

    रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड, प्लांट-8, में रक्तदान शिविर आयोजित, 214 यूनिट संग्रह

    सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत

    राजस्थान महोत्सव सह मेला 2026 का भव्य शुभारंभ, गोपाल मैदान में उमड़ी शहरवासियों की भीड़

    तुरामडीह बना मेंस्ट्रुअल वेस्ट फ्री विलेज केरुवाडूंगरी पंचायत माहवारी स्वच्छता जागरूकता की दिशा में बन रहा नई मिशाल

    राखा कॉपर माइंस के विषाक्त पानी से ग्रामीण बेहाल, चर्म रोग बढ़ने पर फूटा गुस्सा, एचसीएल पर पर्यावरण से खिलवाड़ का आरोप

    जादूगोड़ा बना साइबर ठगी का गढ़, यूसिल कर्मियों से लेकर वैज्ञानिक तक करोड़ों की ठगी, कोकदा समेत कई गांवों में फैला नेटवर्क

    जंगली हाथियों के कॉरिडोर में अवैध खनन ही बना बड़ा संकट, क्या जंगली हाथियों को बांधा जा सकता है !

    शत-प्रतिशत रिजल्ट से चमका जीसीजेडी उच्च विद्यालय, प्राचार्य मुरारी प्रसाद सिंह सम्मानित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.