Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केरेडारी गोलीकांड मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, हथियार और जिंदा गोली बरामद
    Breaking News Headlines झारखंड राष्ट्रीय हजारीबाग

    केरेडारी गोलीकांड मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, हथियार और जिंदा गोली बरामद

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashMay 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Screenshot
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    • *केरेडारी गोलीकांड मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, हथियार और जिंदा गोली बरामद

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    हजारीबाग :- हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र में हुए चर्चित गोलीकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से एक देशी कट्टा, 8 एमएम की चार जिंदा गोलियां और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

    दरअसल, 26 अप्रैल 2026 को कोले रेलवे स्टेशन के पास अज्ञात अपराधियों द्वारा वादी विकास कुमार प्रजापति की पत्नी मंजू देवी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जबकि विकास कुमार प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस मामले में केरेडारी थाना कांड संख्या 53/26 दर्ज कर पुलिस लगातार जांच कर रही थी।

    अनुसंधान के दौरान तकनीकी साक्ष्य और वादी के बयान के आधार पर पुलिस ने पाया कि घटना में मृतका के ससुराल पक्ष के लोगों की संलिप्तता थी। पुलिस के अनुसार सुनियोजित तरीके से मंजू देवी की हत्या की गई थी। मामले में पहले भी तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।

    इसी क्रम में पुलिस ने एक और आरोपी सुनील गंझू को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक देशी कट्टा, 8 एमएम की चार जिंदा गोलियां और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।

    इस छापेमारी अभियान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बड़कागांव पवन कुमार, पुलिस निरीक्षक साहिद रजा, केरेडारी थाना प्रभारी राणा भानु प्रताप सिंह सहित कई पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी, भवन गणना-जनगणना 2027 और लू-वज्रपात से बचाव का दिया संदेश
    Next Article सरायकेला- खरसावां उपायुक्त के निर्देश पर शुक्रवार को चांडिल अनुमंडल प्रशासन ने कपाली नगर परिषद में संचालित अवैध बूचड़खानों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की.

    Related Posts

    सरकार प्रश्नपत्र लीक पर अंकुश लगाने के लिए व्यापक सुधार कर रही : राष्ट्रपति मुर्मू

    August 14, 2026

    स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति मुर्मू के संबोधन से पहले पूरा वंदे मातरम् बजाया गया

    August 14, 2026

    देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस; लाल किले के समारोह में पहली बार गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’

    August 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सरकार प्रश्नपत्र लीक पर अंकुश लगाने के लिए व्यापक सुधार कर रही : राष्ट्रपति मुर्मू

    स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति मुर्मू के संबोधन से पहले पूरा वंदे मातरम् बजाया गया

    देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस; लाल किले के समारोह में पहली बार गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’

    जमशेदपुर में नदियों का जलस्तर बढ़ा, निचले इलाकों में घुसा पानी; बाढ़ का खतरा

    सरायकेला परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास पूरा

    किसानों तक पहुंचे योजनाओं का लाभ, डीसी ने तय की जवाबदेही

    जल संरक्षण की ग्रामीणों ने ली शपथ

    सरायकेला की मिट्टी से निकला राष्ट्रीय सम्मान

    ढह गया घर, बेबस हुईं दो विधवा महिलाएं

    झारखंड के हक और अधिकारों पर बड़ा हमला, संसद में विधेयक पारित होना राज्य के लिए काला दिन: संजीव सरदार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.