बागुनहातु आउटर रोड में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण का शिलान्यास, विधायक पूर्णिमा साहू ने रखा आधारशिला
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। बागुनहातु स्थित आउटर रोड में 15वें वित्त आयोग (स्वास्थ्य प्रक्षेत्र) मद से कुल 1 करोड़ 42 लाख 99 हजार 848 रुपये की लागत से बनने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण कार्य योजना का विधिवत शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र की लोकप्रिय एवं कर्मठ विधायक पूर्णिमा साहू ने शिलापट्ट का अनावरण कर निर्माण कार्य की आधारशिला रखी।

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण से बागुनहातु और आसपास के हजारों लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी तथा इलाज के लिए दूर जाने की आवश्यकता कम होगी।

शिलान्यास समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। लोगों ने इस योजना के लिए खुशी जताते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

