Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रथ यात्रा से पहले खासमहल जगन्नाथ मंदिर पर विवाद, विहिप ने रेलवे प्रशासन को दी चेतावनी
    जमशेदपुर झारखंड

    रथ यात्रा से पहले खासमहल जगन्नाथ मंदिर पर विवाद, विहिप ने रेलवे प्रशासन को दी चेतावनी

    Aman OjhaBy Aman OjhaMay 8, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता 

    जमशेदपुर : रथ यात्रा से ठीक पहले खासमहल स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्य को लेकर विवाद गहरा गया है। विश्व हिंदू परिषद के नेता अरुण सिंह ने आरोप लगाया है कि रेलवे प्रशासन मंदिर परिसर में हो रहे निर्माण को तोड़ने की कोशिश कर रहा है, जिससे शहर में साम्प्रदायिक तनाव उत्पन्न हो सकता है।

    अरुण सिंह ने कहा कि श्री जगन्नाथ मंदिर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है और रथ यात्रा जैसे पवित्र पर्व से पहले इस प्रकार की कार्रवाई लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत कर सकती है। उन्होंने कहा कि उन्होंने रेलवे प्रशासन से स्पष्ट रूप से आग्रह किया है कि मंदिर और आस्था के केंद्र के साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़ न की जाए।

    उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन ने जबरन कार्रवाई की तो इसका व्यापक विरोध किया जाएगा। विहिप कार्यकर्ताओं ने भी मंदिर परिसर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और प्रशासन से संवेदनशीलता बरतने की मांग की।

    इधर, स्थानीय श्रद्धालुओं में भी इस मुद्दे को लेकर नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि रथ यात्रा से पहले मंदिर परिसर में किसी प्रकार की तोड़फोड़ उचित नहीं है।

    हालांकि, इस मामले में रेलवे प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुकुल मिश्रा ने जुस्को महाप्रबंधक से सीवरेज का गंदा पानी रोकने का आग्रह किया
    Next Article 450 रुपये गैस सिलेंडर का वादा भूल गई सरकार : सांसद बिद्युत बरण महतो

    Related Posts

    रांची: शॉर्ट सर्किट से अपार्टमेंट में लगी आग, मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला रांची। राजधानी रांची के ओसीसी कंपाउंड स्थित बंगला स्कूल के पीछे श्रीपति लाल नामक अपार्टमेंट में बुधवार अहले सुबह करीब 5 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगते ही अपार्टमेंट में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग अपने-अपने फ्लैटों से बाहर निकल आए। जानकारी के अनुसार आग बेसमेंट के समीप लगे बिजली मीटर पैनल और लिफ्ट तक सीमित रही। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब 15 से 20 मिनट के भीतर आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। घटना की सूचना पर डेली मार्केट थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से एक बड़ा हादसा टल गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।

    June 24, 2026

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रामगढ़ भुरकुंडा कोलियरी के सीसीएल कॉलोनी जवाहर नगर में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग।।

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.