Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जामताड़ा में बिरसा मुंडा की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, आदिवासी समाज में आक्रोश
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जामताड़ा में बिरसा मुंडा की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, आदिवासी समाज में आक्रोश

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMay 7, 2026Updated:May 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जामताड़ा में बिरसा मुंडा की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, आदिवासी समाज में आक्रोश

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जामताड़ा जिला मुख्यालय स्थित कोर्ट मोड़ पर धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किये जाने से इलाके में तनाव का माहौल बन गया है। प्रतिमा के हाथ में लगे तीर-धनुष तथा एक हाथ को तोड़ दिये जाने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग और विभिन्न संगठनों के सदस्य घटनास्थल पर जुट गये। लोगों ने घटना पर आक्रोश जताते हुए दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की।

     

    स्थानीय लोगों के अनुसार, देर रात शरारती तत्वों ने घटना को अंजाम दिया। गुरुवार सुबह प्रतिमा की क्षतिग्रस्त स्थिति देखकर लोगों में नाराजगी फैल गयी। सूचना मिलने पर एसडीओ अनंत कुमार, एसडीपीओ बिकास आनंद लागुरी सहित पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराया।

    प्रशासन ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है तथा दोषियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जायेगी। भारत ढिशुम आदिवासी समाज के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेश मुर्मू ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा आदिवासी समाज के गौरव और स्वाभिमान के प्रतीक हैं। वहीं अंचल अधिकारी ओबिश्वर मुर्मू ने 48 घंटे के भीतर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

    आदिवासी समाज में आक्रोश जामताड़ा में बिरसा मुंडा की प्रतिमा क्षतिग्रस्त
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहंगाई और गैस कीमतों के खिलाफ झामुमो का हल्लाबोल, लकड़ी जलाकर बनाई चाय
    Next Article टूइलाडुंगरी में कार में लगी भीषण आग, समय रहते टला बड़ा हादसा

    Related Posts

    अवैध खनन पर जिला प्रशासन का शिकंजा, सरायकेला में ईंट भट्टों पर औचक छापेमारी

    May 7, 2026

    कांड्रा टोल पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, नशे में वाहन चलाने वालों पर चला अभियान

    May 7, 2026

    ऊषा मोड़ विवाद ने पकड़ा तूल, गम्हरिया थाना में दबाव की राजनीति के आरोप से मचा हड़कंप

    May 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अवैध खनन पर जिला प्रशासन का शिकंजा, सरायकेला में ईंट भट्टों पर औचक छापेमारी

    कांड्रा टोल पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, नशे में वाहन चलाने वालों पर चला अभियान

    ऊषा मोड़ विवाद ने पकड़ा तूल, गम्हरिया थाना में दबाव की राजनीति के आरोप से मचा हड़कंप

    नौकरी और शादी की चिंता बनी मौत की वजह, चाईबासा में युवती ने फांसी लगाकर दी जान

    30 साल सेवा के बाद भी पेंशन से वंचित कर्मियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, रांची नगर निगम को छह माह में भुगतान का आदेश

    टूइलाडुंगरी में कार में लगी भीषण आग, समय रहते टला बड़ा हादसा

    जामताड़ा में बिरसा मुंडा की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, आदिवासी समाज में आक्रोश

    महंगाई और गैस कीमतों के खिलाफ झामुमो का हल्लाबोल, लकड़ी जलाकर बनाई चाय

    जमशेदपुर में बिजली-पानी संकट को लेकर भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, उपायुक्त कार्यालय का घेराव पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और विधायक पूर्णिमा दास साहू के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंचे

    न्याय की कुर्सी पर बैठा इंसान भी टूट सकता है: जज अमन कुमार शर्मा | राष्ट्र संवाद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.