ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार
जमशेदपुर: शहर में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ओलीडीह थाना क्षेत्र से एक युवक को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, वरीय पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि गंगा अस्पताल के सामने स्वर्णरेखा प्रोजेक्ट कॉलोनी स्थित बजरंग बली मंदिर के पास अवैध रूप से नशे का कारोबार चल रहा है। इसके बाद पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में छापेमारी की गई।
पुलिस को देखते ही मौके पर मौजूद लोग भागने लगे, लेकिन एक युवक को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 30 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गई, जिसका कुल वजन करीब 2.51 ग्राम बताया गया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान 26 वर्षीय मो. हसन अंसारी के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

