राष्ट्र संवाद संवाददाता
यूसील में कार्यरत ठेका साफ सफाई कर्मियों के द्वारा वेतन का भुगतान नहीं होने से कामकाज को बंद कर दिया गया था जिसके बाद यूसिल प्रबंधन में हड़कंप मच गया वह ठेकेदारों का भी यूसिल प्रबंधन के लेखा विभाग पर आरोप था कि उनके द्वारा वेतन करने में काफी विलंब किया जाता है इआरपी सिस्टम का बहाना बनाकर ठेकेदारों को परेशान किया जाता है जिससे मजदूरों को वेतन नहीं दे पाते हैं ।
ठेकेदार के ओर मजदूर इस आवाज को मंजदूर नेता टिकी मुखी ओर ठेकेदार बिनु राव के द्वारा यूसिल सीएमडी के कानों तक पहुंचाई गई जिसके बाद यूसिल सी एम डी सक्रिय हुए और उन्होंने लेखा विभाग और अधिकारियों को फटकार लगाते हुए साफ सफाई कर्मियों के ठेकेदार को जल्द से जल्द वेतन का भुगतान करने का आदेश दिया ।
यूसिल सीएमडी के पहल काम आई जिससे ठेकेदार को वेतन का भुगतान हुआ जिसके बाद ठेकेदार ने लगभग 80 साफ सफाई कर्मियों को वेतन भुगतान दिया जिससे साफ सफाई कर्मियों के चेहरे में खुशी आई और उन्होंने इसके लिए यूसिल सी एमडी डॉक्टर कचम आनंद राव को धन्यवाद भी दिया।
लेखा विभाग के कारण ही ठेकेदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है बार-बार वेतन में भुगतान में देरी हो रही है ठेकेदारों ने यूसिल सी एम डी से भी इस मामले में सुधार करने की मांग की है।
साफ सफाई कर्मियों ने भी प्रबंधन से मांग किया कि उन्हें सही समयपर वेतन का भुगतान किया जाए।

