Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सेवानिवृत्ति पर बीसीईओ को प्रखंड एवं अंचलकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    सेवानिवृत्ति पर बीसीईओ को प्रखंड एवं अंचलकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

    Aman OjhaBy Aman OjhaApril 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

     

    प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी सुनील कुमार चौधरी को उनके सेवानिवृत्ति होने पर भावभीनी विदाई दी गई। प्रखंड सभागार में आयोजित विदाई समारोह की अध्यक्षता सीओ सह बीडीओ प्रवीण कुमार ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा में सेवानिवृत्ति एक संवैधानिक प्रक्रिया है। इस पड़ाव से सभी को गुजरना पड़ता है। कहा कि सुनील कुमार चौधरी के 40 वर्षों का कार्यकाल कुशल और प्रेरणादायक रहा है। प्रखंड में उनकी चार वर्षों की सेवा को भुला पाना कठिन होगा। उन्होंने विषम परिस्थितियों में प्रखंड के कई विभागों का काम संभालते हुए कार्य कुशलता का अद्भुत परिचय दिया है। उन्होंने उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। अपने विदाई समारोह पर चौधरी ने कहा कि सहकर्मियों एवं पदाधिकारियों के स्नेह को भुला पाना मुश्किल होगा। ग़म्हरिया प्रखंड में कार्य करने से उन्हें भी काफी चीजें सीखने को मिली। उन्होंने इस क्षेत्र के लोगों के प्रति भी आभार जताया। इस मौके पर सीडीपीओ दुर्गेश नंदिनी, पशुपालन पदाधिकारी डॉ. आनंद कुमार, पूर्व पशुपालन पदाधिकारी डॉ. ज्योतींद्र कुमार, एमओ पूनम कुमारी, सच्चिदानंद चौधरी, तरुण ठाकुर आदि ने सुनील चौधरी के कार्यकाल की सराहना की। इस दौरान श्री चौधरी को शॉल समेत अन्य सामग्री देकर विदा किया गया। विदाई समारोह में रंजीत कुमार सिंह, लालटू कुमार, महादेव महतो समेत प्रखंड एवं अंचल के पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरक्तदान के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए आनन्दमार्ग संस्था सम्मानित
    Next Article जल जीवन मिशन के अपर सचिव के.के. सोन का लखाईडीह दौरा, सर्वांगीण विकास पर जोर

    Related Posts

    जमशेदपुर समेत कोल्हान के ग्रामीण इलाकों में जंगली हाथियों का बढ़ता आतंक, रातभर पहरा देने को मजबूर ग्रामीण

    May 14, 2026

    आदित्यपुर में दुकानदार और दो बेटों पर जानलेवा हमला, पुलिस के सामने चली मारपीट; इलाके में दहशत

    May 14, 2026

    छोटागोविंदपुर में विधायक मंगल कालिंदी ने किया ब्राह्मण समाज के भवन का भूमि पूजन; वर्षों पुरानी माँग हुई पूरी

    May 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर समेत कोल्हान के ग्रामीण इलाकों में जंगली हाथियों का बढ़ता आतंक, रातभर पहरा देने को मजबूर ग्रामीण

    रफ्तार का कहर, हाईवा ट्रक से कुचलकर मासूम छात्रा की मौत

    आदित्यपुर में दुकानदार और दो बेटों पर जानलेवा हमला, पुलिस के सामने चली मारपीट; इलाके में दहशत

    छोटागोविंदपुर में विधायक मंगल कालिंदी ने किया ब्राह्मण समाज के भवन का भूमि पूजन; वर्षों पुरानी माँग हुई पूरी

    प्रेम प्रसंग में युवती की हत्या, आरोपी को उम्रकैद

    जल्द पूरा होगा मानगो जलापूर्ति योजना, मानगो की जनता से किया वायदा निभाया: मेयर सुधा गुप्ता

    जमशेदपुर का कुख्यात अंबे पंजाब में बना जल्लाद, भाई-भाभी की गोली मारकर हत्या

    रुजिरा बनर्जी के दो पैन कार्ड और अलग-अलग दस्तावेजों पर पिता के नाम को लेकर विवाद

    बारामती में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट की क्रैश लैंडिंग, बाल-बाल बचा पायलट

    मौत रुलाती नहीं, ‘मोह’ रुलाता है: जीवन का कड़वा सच | राष्ट्र संवाद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.