Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रक्तदान के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए आनन्दमार्ग संस्था सम्मानित
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    रक्तदान के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए आनन्दमार्ग संस्था सम्मानित

    Aman OjhaBy Aman OjhaApril 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

     

    वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन झारखंड की ओर से 39वीं वर्षगांठ पर पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला- खरसावां एवं पश्चिम सिंहभूम के सामाजिक संस्थाओं को सम्मानित किया गया। माइकल जॉन ऑडिटोरियम में आयोजित वार्षिक समारोह में अधिकतम यूनिट रक्तदान के लिए टाटा मोटर्स तथा आनन्दमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल, सरायकेला-खरसावां को सम्मानित किया गया। आनन्द मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल की ओर से गोपाल बर्मन, दीपक कुमार और राहुल रजक ने सम्मान ग्रहण किया। विदित है कि आनन्दमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल द्वारा कांड्रा एवं सीनी में वर्ष में चार कैम्प आयोजित किए गए एवं जरूरतमंद रोगियों को रक्त भी उपलब्ध कराया गया। साथ ही, संस्था द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में रक्तदान को प्रोत्साहित करने के लिए व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार एवं मोटिवेशनल कैम्प का आयोजन किया गया। इस मौके पर मारवाड़ी समाज, गायत्री परिवार, भक्तराज शनि मण्डली सहित कई अन्य संस्थाओं को भी सम्मानित किया गया। इससे पूर्व समारोह का उद्घाटन क्रॉस इंडिया लिमिटेड के एचआर हेड रमाकांत गिरी, वीवीडीए के अध्यक्ष इंद्रजीत पाल, उपाध्यक्ष डॉ. अमित मुखर्जी, चंदेश्वर खान, मानद सचिव नलिनी राममूर्ति, सचिव रवींद्र दुग्गल, महासचिव कमल कुमार घोष, वित्त सचिव अमित बोस और संस्थापक अध्यक्ष सुनील मुखर्जी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। समारोह में टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, क्रॉस इंडिया, रामकृष्ण फोर्जिंग्स, गायत्री परिवार, शनि भक्त मंडल, आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलेटिव टीम ग्लोबल, पतंजलि योग परिवार समेत सैकड़ो की संख्या में रक्तदाता संस्थाओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर वीबीडीए के महासचिव कमल कुमार घोष ने बताया कि इस वर्ष संस्था ने कुल 40,324 यूनिट रक्त संग्रह किया। साथ ही, वित्तीय वर्ष 2026-27 में ब्लड बैंक ने 50 हजार यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविद्या ज्योति स्कूल गम्हरिया की छात्रा अनुष्का का इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट में चयन
    Next Article सेवानिवृत्ति पर बीसीईओ को प्रखंड एवं अंचलकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

    Related Posts

    30 जून से घर-घर पहुंचेगी बीएलओ टीम, मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को लेकर उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश

    June 28, 2026

    कपाली में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो हादसे का शिकार, दो युवक घायल; नशे में ड्राइविंग की आशंका

    June 28, 2026

    श्री शनिदेव भक्त मंडली ने दिव्यांग गिरी बाउरी को भेंट की नई ट्राई साइकिल

    June 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    30 जून से घर-घर पहुंचेगी बीएलओ टीम, मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को लेकर उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश

    कपाली में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो हादसे का शिकार, दो युवक घायल; नशे में ड्राइविंग की आशंका

    श्री शनिदेव भक्त मंडली ने दिव्यांग गिरी बाउरी को भेंट की नई ट्राई साइकिल

    गुवाली स्थित डीएमएफ फंड के द्वारा 33लाँख रुपया से बने ग्रामीण पार्क जंगलो मे तबदील

    राखा कॉपर में फैक्ट्री लगाने के नाम पर पर्यावरण को पहुंचाया जा रहा है नुकसान अंधाधुन पेड़ कटाई और गार्डवाल को तोड़ा गया

    केरूआडूंगरी पंचायत में 96 जरूरतमंद आदिवासी परिवारों के बीच अन्नदान वितरण

    यूसिल कर्मचारी सहकारिता उपभोक्ता भंडार वेतन संकट गहराया, तीन महीना से 6 मजदूर परेशान, चार लाख कारोबारी का है बकाया

    ठेकेदार के लापरवाही से राहगीर हो रहे हैं परेशान, 33 के वि के केबलिंग केवल ले जाने में जगह-जगह गड्ढा बना जानलेवा, मंडल कंस्ट्रक्शन पर कार्रवाई की मांग

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर विशाल रक्तदान महाशिविर, जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन

    अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने गांधी आश्रम में कराया भोजन, आम और मिठाइयां बांटकर दिया सेवा का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.