राष्ट्र संवाद -संजय सिन्हा
बड़बिल (ओडिशा) बोलानी टाउनशिप मे हनुमान जन्मोत्सव हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया।टाउनशिप के हनुमान मंदिर मे प्रातःकाल से ही पुजा अर्चना के लिए भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस अवसर पर हनुमान मंदिर मे सामुहिक हनुमान चालीसा पाठ अध्ययन किया गया। हनुमान चालीसा पाठ मे सैकड़ो श्रद्दालुओं सामुहिक रूप से हिस्सा लेकर अपने सार्मथ्य अनुसार पाठ का अध्ययन किया।ततपश्चात उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद रूपी खाना खिलाई गई।

