Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गर्ग इंजीनियरिंग यूनिट-2 में दर्दनाक हादसा: मजदूर की उंगली कटी, मुआवजा और नौकरी को लेकर उठे सवाल
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    गर्ग इंजीनियरिंग यूनिट-2 में दर्दनाक हादसा: मजदूर की उंगली कटी, मुआवजा और नौकरी को लेकर उठे सवाल

    Aman OjhaBy Aman OjhaApril 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान)

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के फेज-2 स्थित “गर्ग इंजीनियरिंग यूनिट-2” में कार्य के दौरान हुए एक दर्दनाक हादसे ने श्रमिक सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फैक्ट्री में कार्यरत मजदूर विष्णुदेव कुम्हार का हाथ मशीन की चपेट में आने से उसकी उंगली कट गई, लेकिन आरोप है कि कंपनी प्रबंधन ने केवल प्राथमिक उपचार कराकर मामले से पल्ला झाड़ लिया। घटना के कई महीने बीत जाने के बावजूद पीड़ित को न तो उचित मुआवजा मिला है और न ही स्थायी रोजगार का कोई आश्वासन दिया गया है, जिससे परिवार आर्थिक और मानसिक संकट से जूझ रहा है। इस मामले को लेकर “भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ” ने मोर्चा खोल दिया है। संघ के कोल्हान प्रभारी संजय गोराई ने पीड़ित परिवार के साथ कंपनी प्रबंधन से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपते हुए घायल मजदूर को मानवीय आधार पर मुआवजा और स्थायी नौकरी देने की मांग की है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो संगठन कंपनी गेट पर उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगा। मजदूर संघ ने कंपनी पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी और न्यूनतम मजदूरी के उल्लंघन जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि मजदूरों से बिना सुरक्षा उपकरण के खतरनाक मशीनों पर काम कराया जाता है, जो सीधे तौर पर श्रम कानूनों का उल्लंघन है। इस घटना ने एक बार फिर आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्रियों में सुरक्षा और श्रमिक अधिकारों की स्थिति को उजागर कर दिया है। संघ ने जिला प्रशासन और फैक्ट्री निरीक्षक से तत्काल हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा है कि श्रमिकों को सुरक्षित कार्यस्थल उपलब्ध कराना प्रबंधन की नैतिक और कानूनी जिम्मेदारी है। अब सभी की नजर प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी है कि पीड़ित को न्याय कब और कैसे मिलता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटेल्को की ज्योत्सना सरकार बनीं ‘मिसेज एशिया इंडिया विनर 2026’, जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड का बढ़ाया मान
    Next Article बोलानी मे हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर सामुहिक हनुमान चलीसा पाठ का अध्ययन, सैकड़ो श्रद्दालुओं ने लिया हिस्सा

    Related Posts

    पुरानी परंपराओं को न भूलें आज के लोगःआशुतोष राय

    August 23, 2026

    पट्टीका ने बोला झूठ: राजनगर में कागज पर सड़क, जमीन पर नाला

    August 23, 2026

    बारिश में गरीब का मिट्टी का घर ढहा, परिवार के सामने छत का संकट

    August 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पुरानी परंपराओं को न भूलें आज के लोगःआशुतोष राय

    पट्टीका ने बोला झूठ: राजनगर में कागज पर सड़क, जमीन पर नाला

    महिला मतदाताओं की बढ़ती भागीदारी: सत्ता की निर्णायक शक्ति बनीं

    धर्म स्वतंत्रता अधिनियम, 2026: प्रेम पर पहरा नहीं, छल पर शिकंजा – महाराष्ट्र कानून का विश्लेषण

    बारिश में गरीब का मिट्टी का घर ढहा, परिवार के सामने छत का संकट

    जाम भरे दिन बीते रे भैया, पितकी ओवरब्रिज से जाम का झंझट खत्म, आवागमन हुआ सुगम

    जीप सदस्य पर हमले की भाजपा की बैठक में घोर निंदा, सोमवार को एसएसपी से मिलेंगे भाजपाई

    क्षतिग्रस्त पुल के मरम्मती के लिए डीसी को ज्ञापन

    डीएभी पब्लिक स्कूल मे फायर मॉक ड्रिल एवं अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण आयोजित

    जेवियर स्कूल गम्हरिया में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.