राष्ट्र संवाद संवाददाता
पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के सशक्त नेतृत्व में संगठन विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुसाबनी शाखा का विधिवत गठन किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मुकेश मित्तल द्वारा नवमनोनीत पदाधिकारियों को माला पहनाकर उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया गया।
मुसाबनी शाखा में अध्यक्ष पद पर सुनील अग्रवाल, सचिव पद पर दीपक अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष पद पर राजीव अग्रवाल का मनोनयन किया गया। साथ ही संरक्षक पीतर चंद्र अग्रवाल, पवन सिंघानिया (उपाध्यक्ष), सुभाष सिंघानिया, मनोज अग्रवाल, साकेत अग्रवाल, चंद्र प्रकाश शर्मा, शंभू अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, रूपा अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल एवं आकाश अग्रवाल को सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने कहा कि मारवाड़ी सम्मेलन सदैव समाजहित, सेवा एवं संगठनात्मक एकजुटता के लिए कार्य करता रहा है। मुसाबनी शाखा का गठन ग्रामीण क्षेत्र में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सेवा गतिविधियों को नई गति प्रदान करेगा।
कार्यक्रम में सम्मेलन के महासचिव प्रदीप मिश्रा, प्रांतीय संयुक्त महामंत्री बिमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष मनोज चेतानी एवं जिला सचिव राकेश अग्रवाल सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

