Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भुमिज भाषा वार्षिक परीक्षा सम्पन्न, JTET में पुनः शामिल होने पर खुशी की लहर
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    भुमिज भाषा वार्षिक परीक्षा सम्पन्न, JTET में पुनः शामिल होने पर खुशी की लहर

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 29, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता 

     

    चांडिल : चांडिल प्रखंड अंतर्गत ऑल अनोल अलोआ, वाकुल रामगढ़ में रविवार को भुमिज भाषा वार्षिक परीक्षा 2026 का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम टाटा स्टील फाउंडेशन के जनजातीय भाषा साक्षरता कार्यक्रम तथा आयोन आखड़ा तिरिलडीह के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।

    परीक्षा के दौरान निरीक्षण के लिए भुमिज समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर क्षेत्र में शिक्षा और भाषा संरक्षण को लेकर सकारात्मक माहौल देखने को मिला।

    इधर, झारखंड अधिविद्य परिषद की ओर से आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 में जनजातीय भुमिज भाषा को पुनः शामिल किए जाने से समाज में खुशी की लहर है। झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग (प्राथमिक शिक्षा निदेशालय) द्वारा पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और रांची जिले के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है।

    भुमिज भाषा को पुनः शामिल कराने में पोटका विधायक संजीव सरदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस पहल के लिए पूरे भुमिज समाज ने विधायक संजीव सरदार, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन तथा राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के प्रति आभार व्यक्त किया है।

    ज्ञात हो कि JTET 2012 और 2016 के बाद भुमिज भाषा को परीक्षा से हटा दिया गया था। हाल ही में विधानसभा सत्र के दौरान विधायक संजीव सरदार ने इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाया, जिसके बाद विभागीय स्तर पर संज्ञान लेते हुए इसे पुनः शामिल किया गया।

    इस निर्णय से पूरे भुमिज समाज में उत्साह और खुशी का माहौल है। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता रविन्द्र नाथ सिंह, राधेश्याम सिंह, सुशेन सिंह, रविन्द्र सरदार, गंके सुमन देव सरदार, विशंभर सिंह, अजय सिंह, आशा सिंह, चंद्रकना सिंह, दीपाली सिंह, इशारानी सिंह सहित कई छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा मुसाबनी शाखा का गठन, नवमनोनीत पदाधिकारियों का जिला पदाधिकारियों ने किया अभिनंदन
    Next Article महंगी हुई नकद निकासी, जादूगोड़ा में एटीएम सुविधा के अभाव से बढ़ी लोगों की परेशानी

    Related Posts

    वृद्धाश्रम में मनाया गया NSS का 56वां स्थापना दिवस

    September 25, 2026

    *वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच झारखण्ड इकाई की सितंबर 2026 की मासिक गोष्ठी सफलतापूर्वक सम्पन्न*

    September 25, 2026

    26 सितंबर के राज्यभवन घेराव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर

    September 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रेलवे पुस्तकालय गढ़हरा में राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती पर किया याद

    श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा

    पंचायत भवन में ग्राम सभा के द्वारा योजना पारित।

    वृद्धाश्रम में मनाया गया NSS का 56वां स्थापना दिवस

    *वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच झारखण्ड इकाई की सितंबर 2026 की मासिक गोष्ठी सफलतापूर्वक सम्पन्न*

    26 सितंबर के राज्यभवन घेराव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर

    चतरा में TSPC के तीन दिवसीय बंद का पहले दिन दिखा असर, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

    नारकोटिक्स विभाग का कर्मी बनकर 31.90 लाख की ठगी, एसआईटी ने पांच आरोपियों को दबोचा

    ड्रोन सर्विलांस से मिली सूचना पर धमधमियां जंगल में CISF की छापेमारी, 50 टन अवैध कोयला जप्त

    *वन विभाग में गड़बड़ी की जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर*

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.