राष्ट्र संवाद संवाददाता
गम्हरिया: आदित्यपुर थाना क्षेत्र के बड़ा गम्हरिया स्थित बांकापाड़ा बस्ती में मंगलवार को एक बच्चे के अपहरण का प्रयास किया गया, जिसे उसकी सूझबूझ से नाकाम कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, नरेश महतो के पुत्र कंचन कुमार महतो (चौथी कक्षा का छात्र) को बाइक सवार दो युवकों ने बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने की कोशिश की। हालांकि, नेगटासाईं गांव के पास पहुंचते ही कंचन ने चतुराई दिखाते हुए बाइक सवारों को चकमा दिया और वहां से भाग निकला।
देर शाम परिजनों को सूचना मिली कि कंचन नेगटासाईं गांव के आमबागान के पास है। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और उसे सकुशल घर वापस लाए। घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है और बच्चा भी सहमा हुआ है।

