झामुमो की बैठक में ग्वाल काटा कि समस्याओं पर चर्चा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका। गवालकाटा पंचायत के अंतर्गत गाँव – तिरिलघुटू में ग्रामीणों के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा पोटका प्रखंड कमेटी पदाधिकारीयों की बैठक गांव के चौराहे में इमली पेड़ के नीचे संपन्न हुआ बैठक में नेता गणों के समक्ष ग्रामीणों ने गांव की कई ज्वलनशील मुद्दों पर ध्यान आकृष्ट कराया जैसे – (1) मुख्य पथ से जोड़ने वाली सड़क पांडवाकोचा प्राथमिक विधालय से तिरिलघूटू,आहार गुड्डू होते हुए सालगाघुटू तक पक्की सड़क निर्माण,
(2) जल मीनार की मरम्मती
(3) बड़ा तालाब का निर्माण
(4) घाघरा कोचा सबर टोला की विद्युतीकरण
(5) सभी टोला के विद्युत उपभोक्ताओं को कंज्यूमर बनाना
बैठक में प्रखंड कमेटी के पदाधिकारी को विधायक के नाम ज्ञापन सौपा नेतागणों ने ग्रामीणों से कहा आप लोग धैर्यपूर्वक समय का इंतजार कीजिए निश्चित रूप से माननीय विधायक संजीव सरदार जी, झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री माननीय हेमंत सोरेन जी की जनकल्याणकारी योजनाओं से सुदूर पंचायत के गांव – तिरिलघुटू को विकास से जोड़ेंगे
बैठक में केंद्रीय सदस्य सह पूर्व जिला परिषद श्रीमती हीरामणि मुर्मू,प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन, सचिव भुवनेश्वर सरदार, उपाध्यक्ष हितेश भकत, उपाध्यक्ष चक्रधर महतो, संगठन सचिव वीरेन पात्रों, संगठन सचिव रमेश सोरेन, विनोद सरदार, तारो सोरेन,कु पिनाकी नायक,एवं ग्रामवासी जयपाल सोरेन,विश्वनाथ सोरेन,भुगलू हाँसदा,राम सोरेन,विष्णु मुर्मू, मदन पुरान,रीमा सोरेन, कपूरा मुर्मू, जासमी मुर्मू,करमी सोरेन काफी संख्या में पुरुष एवं महिलाएं उपस्थित थी

