Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिले भर में अकीदत के साथ अदा की गई अलविदा जुमा की नमाज
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड धनबाद

    जिले भर में अकीदत के साथ अदा की गई अलविदा जुमा की नमाज

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 20, 2026No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिले भर में अकीदत के साथ अदा की गई अलविदा जुमा की नमाज

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    धनबाद रमज़ान के मुकद्दस महीने के आखिरी जुमे यानी अलविदा जुमा के मौके पर धनबाद जिले भर में आस्था और इबादत का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सुबह से ही शहर की बड़ी मस्जिदों से लेकर मोहल्लों की छोटी मस्जिदों तक नमाजियों की चहलकदमी बढ़ने लगी वक्त होते होते मस्जिदों में भीड़ उमड़ पड़ी। रोजेदारों ने पूरे अकीदत के साथ नमाज अदा कर अल्लाह से रहमत, बरकत और मगफिरत की दुआ मांगी।

    नमाज के दौरान धनबाद स्टेशन स्थित सबीली मस्जिद में खास तौर पर मुल्क में अमन-चैन, तरक्की और भाईचारे के लिए दुआएं की गईं। नमाजियों के चेहरों पर रमज़ान की रूहानियत साफ झलक रही थी। मस्जिदों के आसपास लोगों की लंबी कतारें देखने को मिलीं, जिससे माहौल पूरी तरह इबादतमय बना हुआ था!वहीं धनबाद प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे ताकि नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

    अलविदा जुमा के साथ ही कल होने वाले ईद-उल-फितर की तैयारियां तेज हैं। बाजारों में खरीदारी की रौनक बढ़ी हुई है!

    जिले भर में अकीदत के साथ अदा की गई अलविदा जुमा की नमाज
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरेल पुलिस ने दो शराब तस्करों की गिरफ्तार
    Next Article सीबीआई ने आरकॉम ऋण ‘धोखाधड़ी’ मामले में अनिल अंबानी से सात घंटे पूछताछ की

    Related Posts

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    July 21, 2026

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    July 21, 2026

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    चतरा मे खैनी के खातिर खूनी खेल: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने खैनी के लिए साथी को मारा

    बाबा भूतनाथ मंदिर से नि:शुल्क कांवर यात्रा का पंजीयन शुरू, 9 अगस्त को रवाना होगा 1000 श्रद्धालुओं का जत्था

    स्वदेशी जागरण मंच की पर्यावरण पहल: साईं सरस्वती स्कूल में संगोष्ठी, वृक्षारोपण और प्लास्टिक मुक्त रहने का संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.