रेल पुलिस ने दो शराब तस्करों की गिरफ्तार
राष्ट्र संवाद संवाददाता
धनबाद वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक के द्वारा गठित पोस्ट एवं CIB की संयुक्त टास्क टीम के द्वारा दिनांक 20/03/26 को समय करीब 08:00 बजे धनबाद स्टेशन के दक्षिण साइड रेलवे परिक्षेत्र में शौचालय के पास 02 व्यक्तियों को एक-एक बैग में अवैध अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा गया, जिन्होंने पूछताछ के क्रम में स्वीकार किया कि झारखण्ड से शराब खरीदकर ट्रेन संख्या 13331 से स्लीपर कोच में रिजर्वेशन कराकर बिहार ले जाते तथा ऊंचे दाम में जरूरतमंदों को बेचकर पैसा कमाते। गिरफ्तार अभियुक्तों तथा जब्त अंग्रेजी शराब को अग्रिम कार्रवाई वास्ते उत्पाद विभाग, धनबाद को सुपुर्द किया गया।

