Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गम्हरिया में एलपीजी वितरण पर प्रशासन का शिकंजा: औचक जांच में खुली अव्यवस्था, उपभोक्ताओं को राहत देने टोकन सिस्टम लागू
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    गम्हरिया में एलपीजी वितरण पर प्रशासन का शिकंजा: औचक जांच में खुली अव्यवस्था, उपभोक्ताओं को राहत देने टोकन सिस्टम लागू

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान)

    एलपीजी सिलेंडर की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए गम्हरिया में औचक निरीक्षण किया। अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार ने स्थानीय केपी इंडेन एलपीजी गोदाम पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया, जहां बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं की भीड़ और लंबी कतारें देखने को मिलीं। निरीक्षण के दौरान एजेंसी संचालक कालीपद सोरेन भी मौके पर मौजूद रहे और जांच प्रक्रिया में सहयोग करते नजर आए।

    अंचल अधिकारी ने सीधे उपभोक्ताओं से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं, जिसमें लोगों ने बताया कि घंटों लाइन में खड़े रहने के बावजूद कई बार उनकी बारी आने से पहले ही गैस सिलेंडर समाप्त हो जाते हैं, जिससे उन्हें निराश होकर लौटना पड़ता है। जांच के दौरान गोदाम के बही-खातों और उपलब्ध स्टॉक का मिलान किया गया, जिसमें प्रतिदिन 700 से अधिक एलपीजी सिलेंडरों के वितरण की पुष्टि हुई, जो कागजी तौर पर संतोषजनक पाया गया। हालांकि, जमीनी स्तर पर उपभोक्ताओं की परेशानी को गंभीर मानते हुए प्रशासन ने इसे व्यवस्था की खामी माना और तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने का निर्णय लिया।

    अंचल अधिकारी ने एजेंसी संचालक के साथ बैठक कर वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और सुगम बनाने पर जोर दिया। बैठक में अहम निर्णय लेते हुए यह तय किया गया कि जिन उपभोक्ताओं को उसी दिन गैस सिलेंडर नहीं मिल पाता है, उन्हें टोकन जारी किया जाएगा, ताकि उन्हें बार-बार लंबी कतार में खड़े होने की परेशानी से राहत मिल सके। इस नई व्यवस्था को उपभोक्ताओं ने सकारात्मक कदम बताते हुए राहत की उम्मीद जताई है। अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार ने स्पष्ट किया कि प्रशासन उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और आगे भी इस तरह के औचक निरीक्षण जारी रहेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता पाई गई, तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलिटिल फ्लॉवर स्कूल में ‘भवन निधि’ वसूली पर बवाल, भाजपा नेता अंकित आनंद ने नोटिस जलाकर जताया विरोध
    Next Article मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर गम्हरिया में प्रशिक्षण, बीएलओ-सुपरवाइजरों को पारदर्शी व सटीक कार्य के निर्देश

    Related Posts

    तुलसी जयंती पर श्री हनुमान रूप-सज्जा प्रतियोगिता, 26 विद्यालयों के 186 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

    July 19, 2026

    तुलसी जयंती पर श्री हनुमान रूप-सज्जा प्रतियोगिता, 26 विद्यालयों के 186 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

    July 19, 2026

    9 अगस्त को लगेगा नवयुग दल का 64वां रक्तदान शिविर, अंगदान व वृक्षारोपण अभियान पर हुई चर्चा

    July 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुलसी जयंती पर श्री हनुमान रूप-सज्जा प्रतियोगिता, 26 विद्यालयों के 186 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

    तुलसी जयंती पर श्री हनुमान रूप-सज्जा प्रतियोगिता, 26 विद्यालयों के 186 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

    9 अगस्त को लगेगा नवयुग दल का 64वां रक्तदान शिविर, अंगदान व वृक्षारोपण अभियान पर हुई चर्चा

    जमशेदपुर: रेलवे महिला कर्मी से चेन स्नेचिंग, विरोध करने पर घसीटा और मारपीट; एक आरोपी गिरफ्तार, विहिप का थाने में प्रदर्शन

    राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने पर रवि राज मुर्मू को विधायक संजीव सरदार ने दी बधाई

    केबुल मुखी समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 संपन्न, 150 मेधावी छात्र-छात्राओं व युवाओं का हुआ सम्मान

    गोलमुरी सब्जी मार्केट में फायरिंग एवं रंगदारी की घटना चिंताजनक, दोषियों पर हो कठोर कार्रवाई : दिनेश कुमार

    ललित नारायण मिश्र समिति की वार्षिक आमसभा में नई कार्यकारिणी का गठन, जय चंद्र झा बने अध्यक्ष

    टिनप्लेट यूनियन महिला इंटर महाविद्यालय में दो शिक्षिकाओं को भावभीनी विदाई, उत्कृष्ट सेवाओं के सम्मान में मिला एक-एक लाख रुपये का चेक

    पहली ही बारिश में ढहा विधायक निधि से बन रहा गार्डवाल, ग्रामीणों ने घटिया निर्माण का लगाया आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.