Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लिटिल फ्लॉवर स्कूल में ‘भवन निधि’ वसूली पर बवाल, भाजपा नेता अंकित आनंद ने नोटिस जलाकर जताया विरोध
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    लिटिल फ्लॉवर स्कूल में ‘भवन निधि’ वसूली पर बवाल, भाजपा नेता अंकित आनंद ने नोटिस जलाकर जताया विरोध

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लिटिल फ्लॉवर स्कूल में ‘भवन निधि’ वसूली पर बवाल, भाजपा नेता अंकित आनंद ने नोटिस जलाकर जताया विरोध

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर के टेल्को स्थित लिटिल फ्लॉवर स्कूल में “भवन निधि” के नाम पर प्रस्तावित करीब 14 करोड़ रुपये की वसूली को लेकर विवाद गहरा गया है। शिक्षा सत्याग्रह के संस्थापक एवं भाजपा नेता अंकित आनंद ने इस मामले को गंभीर अनियमितता बताते हुए जिला उपायुक्त, जिला शिक्षा अधीक्षक, प्राथमिक शिक्षा निदेशक एवं क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक को ईमेल भेजकर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है।

    अपने शिकायत पत्र में उन्होंने स्पष्ट कहा है कि प्रत्येक छात्र से ₹1000 प्रतिमाह तथा नए प्रवेश पर ₹12,000 की अनिवार्य वसूली शिक्षा के अधिकार अधिनियम, 2009 का सीधा उल्लंघन है। बिना सक्षम प्राधिकरण की अनुमति इस प्रकार शुल्क निर्धारण को उन्होंने अवैध करार देते हुए इसे अभिभावकों के आर्थिक शोषण का प्रयास बताया।

    अंकित आनंद ने मांग की है कि पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच समिति गठित की जाए, अविलंब वसूली पर रोक लगे, दोषी प्रबंधन पर प्राथमिकी दर्ज हो तथा अब तक वसूली गई राशि अभिभावकों को लौटाई जाए।

    इसी क्रम में शुक्रवार पूर्वाह्न 11:30 बजे अंकित आनंद ने स्कूल के मुख्य द्वार के समक्ष प्राचार्या सिस्टर हिल्डा डी’सूजा के हस्ताक्षर से जारी नोटिस की प्रति जलाकर सांकेतिक विरोध जताया। उन्होंने इसे “तुगलकी फरमान” बताते हुए कहा कि इसे हर हाल में वापस लिया जाना चाहिए।

    अंकित आनंद ने दूरभाष पर जिला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से बात कर मामला उनके संज्ञान में दिया, जिस पर उपायुक्त ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

    अंकित आनंद ने कहा कि “14 करोड़ की जबरन वसूली शिक्षा के अधिकार पर सीधा प्रहार है। यह कृत्य कानून की नजर में दंडनीय है और जिम्मेदारों पर कार्रवाई तय है।
    यदि तत्काल रोक नहीं लगी तो हम न्यायिक व जनांदोलन दोनों स्तर पर लड़ाई लड़ेंगे।”

    भाजपा नेता अंकित आनंद ने नोटिस जलाकर जताया विरोध लिटिल फ्लॉवर स्कूल में ‘भवन निधि’ वसूली पर बवाल
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवोट बैंक की राजनीति के लिए सनातन पर हमला बर्दाश्त नहीं : सांसद बिद्युत बरण महतो
    Next Article गम्हरिया में एलपीजी वितरण पर प्रशासन का शिकंजा: औचक जांच में खुली अव्यवस्था, उपभोक्ताओं को राहत देने टोकन सिस्टम लागू

    Related Posts

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.