Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विधायक संजीव सरदार की पहल पर पोटका की छात्राएं पहुंचीं विधानसभा, करीब से देखा सदन का संचालन
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    विधायक संजीव सरदार की पहल पर पोटका की छात्राएं पहुंचीं विधानसभा, करीब से देखा सदन का संचालन

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    केजीबीवी पोटका की 31 छात्राओं ने किया विधानसभा भ्रमण, स्पीकर रबींद्रनाथ महतो से मार्गदर्शन लिया

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    पोटका। पोटका के विधायक संजीव सरदार के पहल पर केजीबीवी (कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय) पोटका की 31 छात्राओं ने झारखंड विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्राओं ने विधानसभा परिसर का अवलोकन किया और करीब तीन घंटे तक सदन की कार्यवाही को अपनी आंखों से देखा। ये सभी छात्राएं अपने विद्यालय की बाल संसद की सदस्य हैं और इस शैक्षणिक यात्रा के माध्यम से उन्हें लोकतांत्रिक व्यवस्था को करीब से समझने का अवसर मिला।

    तीन घंटे तक देखा सदन का संचालन, छात्राओं ने कहा – यह हमारे लिए प्रेरणादायक क्षण

    विधानसभा के भ्रमण के दौरान छात्राओं ने देखा कि किस प्रकार विधानसभा में जनप्रतिनिधि जनहित के मुद्दों को उठाते हैं और उन पर चर्चा कर निर्णय लिए जाते हैं। छात्राओं ने कहा कि झारखंड विधानसभा की यह शैक्षणिक यात्रा उनके लिए बेहद प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक रही। इससे उन्हें लोकतंत्र की कार्यप्रणाली को समझने का अवसर मिला।

     

    पोटका विधायक संजीव ने छात्राओं से जो वादा किया था अब उसे पूरा किया

    स्पीकर छात्राओं से अपने कक्ष में मिले , मार्गदर्शन दिया

    भ्रमण के पश्चात सभी छात्राओं को झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने अपने कक्ष में आमंत्रित किया। इस दौरान छात्राओं ने अपने अनुभव साझा किए और स्पीकर ने उन्हें लोकतंत्र की गरिमा, जिम्मेदारियों तथा एक जागरूक नागरिक बनने के महत्व के बारे में मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाएं ज्योति सागर और शुचिता कुमारी भी मौजूद थीं।

    विधायक संजीव सरदार ने कहा कि छात्र-छात्राओं को लोकतांत्रिक संस्थाओं और प्रक्रियाओं से जोड़ना बेहद जरूरी है, ताकि वे देश की शासन व्यवस्था को समझ सकें और भविष्य में एक जागरूक नागरिक बन सकें। उन्होंने कहा कि इस तरह की शैक्षणिक यात्राएं विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक होती हैं और उनके ज्ञान व आत्मविश्वास को बढ़ाती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअज्ञात वाहन ने 78 वर्षीय वृद्ध को मारा ठोकर, मौत
    Next Article बड़ाभुमरी गांव में नव कुंज यज्ञ के लिए 151 कुआरी कन्याओं ने कलश यात्रा निकाली 

    Related Posts

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    May 27, 2026

    गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका गृह से दो बच्चियां फरार, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

    May 27, 2026

    कपाली नगर परिषद क्षेत्र में अवैध गोवंशीय पशु कारोबार के खिलाफ छापेमारी

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका गृह से दो बच्चियां फरार, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

    कपाली नगर परिषद क्षेत्र में अवैध गोवंशीय पशु कारोबार के खिलाफ छापेमारी

    अमृत भारत योजना: जुलाई तक चांडिल स्टेशन का सौंदर्यीकरण कार्य होगा पूरा : संजय सेठ

    चांडिल में नवपदस्थापित एसडीओ नितिन शिवम गुप्ता का स्वागत

    जादूगोड़ा में ईद उल जोहा (बकरीद) को लेकर जादूगोड़ा पुलिस अलर्ट, शांतिपूर्ण बकरीद मानने को लेकर जादूगोड़ा पुलिस व झारखंड होम गार्ड के जवानों ने सड़कों पर निकाली फ्लैग मार्च

    78 साल बाद भी सड़क से वंचित खड़ियाकोचा, बीमारों को खटिया पर ढोने को मजबूर ग्रामीण

    बड़ा तालसा गांव में मासिका महोत्सव आयोजित, केरूआडूंगरी पंचायत बना झारखंड का पहला “मेंस्ट्रुअल वेस्ट फ्री पंचायत”

    अब एआई बताएगा हाथियों की हलचल, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    मासिका महोत्सव में बना इतिहास, केरूवाडूंगरी पंचायत बना झारखंड का पहला मेंस्ट्रुअल वेस्ट फ्री पंचायत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.