राष्ट्र संवाद संवाददाता
बड़बिल:केंदुझर जिले के बड़बिल थाना क्षेत्र में अवैध रूप से LPG गैस सिलेंडर जमा कर काला बाजारी किए जाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान दर्जनों LPG सिलेंडर जब्त किए गए।
जिले के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बड़बिल थाना पुलिस ने यह छापेमारी की। इस संबंध में बड़बिल पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध रूप से LPG सिलेंडर जमा कर ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा है।
सूचना के आधार पर पुलिस ने बड़बिल नगरपालिका क्षेत्र के साधू हटिंग इलाके में छापेमारी कर मो. समशेर नामक व्यक्ति के घर से 36 LPG सिलेंडर एव 5kg दो सिलेंडर सिलेंडर जब्त किए गए।
इसके अलावा बड़बिल डेली मार्केट मे ओम प्रकाश प्रसाद गुप्ता के दुकान से 18 LPG सिलेंडर जब्त किए गए।जांच के क्रम मे पता चला कि इन अवैध सिलेंडरो को अवैध रूप से जमा कर रखा गया था,और ब्लैक मे अधिक मूल्य पर बेचे जाने की तैयारी चल रही थी। फिलहाल बड़बिल
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़बिल थाने में अलग-अलग दो मामले दर्ज किए। हैं। उनके खिलाफ BNS की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने चेतावनी दी है कि अवैध रूप से LPG सिलेंडर का भंडारण और बिक्री करना गंभीर कानूनी अपराध है। उपखंड पुलिस अधिकारी श्री पिंगुआ ने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के अवैध कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
इस मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी जांच पुलिस द्वारा जारी है।

