Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने की शिक्षा विभाग की समीक्षा, बच्चों के बैंक खाता व आधार पंजीकरण पर दिया जोर
    जमशेदपुर झारखंड

    उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने की शिक्षा विभाग की समीक्षा, बच्चों के बैंक खाता व आधार पंजीकरण पर दिया जोर

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें विद्यालयों में संचालित विभिन्न योजनाओं, आधारभूत संरचना के विकास तथा विद्यार्थियों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।

    बैठक में उपायुक्त ने कहा कि कई विद्यार्थियों के पास बैंक खाता, आधार पंजीकरण और जन्म प्रमाण पत्र नहीं होना गंभीर विषय है। उन्होंने विशेष रूप से मुसाबनी और चाकुलिया प्रखंड में बैंक, शिक्षा विभाग और प्रखंड प्रशासन के समन्वय से विशेष शिविर आयोजित कर बच्चों का बैंक खाता खुलवाने, आधार पंजीकरण और जन्म प्रमाण पत्र बनाने का निर्देश दिया।

    उन्होंने शिक्षा विभाग के कनीय अभियंताओं को विद्यालयों में आधारभूत संरचना के विकास और जीर्णोद्धार से संबंधित योजनाओं की प्रगति सुनिश्चित करने के लिए नियमित फील्ड विजिट करने को कहा। अधूरे निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करने के लिए चेतावनी देते हुए निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा नहीं होने पर कार्रवाई की बात कही।

    उपायुक्त ने शिक्षकों की बायोमेट्रिक उपस्थिति को विभागीय पोर्टल पर अनिवार्य रूप से दर्ज करने, मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना, पोशाक और पुस्तक वितरण तथा सेंट्रलाइज्ड मिड-डे मील किचन के दायरे को बढ़ाने के भी निर्देश दिए।

    बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक आशीष पांडेय सहित सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतेज रफ्तार कार ने 3 वर्षीय मासूम को कुचला, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
    Next Article जवाहर नगर रोड नंबर 9 में जि़याउल क़मर के घर पर अफ़तार पार्टी का आयोजन किया गया: अंसार खान 

    Related Posts

    चतरा एसपी अनिमेष नैथानी के निर्देश पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 164 किलो गांजा जब्त; तस्करों की तलाश जारी

    October 28, 2026

    आदित्यपुर में युवक की हाइटेंशन करंट से मौत

    October 28, 2026

    डॉ. गजेंद्र सेनापति ने 100वीं बार रक्तदान कर बनाया कीर्तिमान

    October 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चतरा एसपी अनिमेष नैथानी के निर्देश पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 164 किलो गांजा जब्त; तस्करों की तलाश जारी

    आदित्यपुर में युवक की हाइटेंशन करंट से मौत

    डॉ. गजेंद्र सेनापति ने 100वीं बार रक्तदान कर बनाया कीर्तिमान

    गम्हरिया में मिठाई दुकानों की जांच, एक्सपायरी सिरप नष्ट

    डिवाइडर से टकराकर कार क्षतिग्रस्त, बाल बाल बचा चालक

    चीनी की बढ़ती कीमतों पर अंकुश लगाए केंद्र: फूलकांत

    ‘देश बचाओ, वोट बचाओ’ अभियान के तहत पंचायतों में लगेगी चौपाल

    जगन्नाथपुर में पत्नी की गैता से वार कर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

    ग्रामसभा की उपेक्षा के गंभीर परिणाम होंगे : मुखिया

    मॉर्निंग वॉक में ‘डबल ड्यूटी’! सेहत भी, जेब भी?

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.